August 9, 2026 10:33 am

Home » स्वास्थ्य » JB हॉस्पिटल का नया कीर्तिमान: 15 किलो के भारी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

JB हॉस्पिटल का नया कीर्तिमान: 15 किलो के भारी ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

17 Views

सरायपाली. अंचल के JB हॉस्पिटल में प्रसिद्ध (वरिष्ठ) महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणु वशिष्ठ और उनकी कुशल मेडिकल टीम द्वारा एक जटिल और जोखिम से भरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। और क्षेत्र में चिकित्सीय सफलता की नई मिसाल कायम की है।

मरीज के परिजनों ने बताया कि पिछले काफी समय से पेट में तेज दर्द और अत्यधिक सूजन से पीड़ित महिला मरीज की जांच के दौरान पेट में एक विशालकाय गांठ का पता चला था।

 

इस प्रकार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. रेणु वशिष्ठ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने सावधानीपूर्वक योजना बनाकर सर्जरी की और महिला के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह ऑपरेशन काफी गंभीर होने के पश्चात भी डॉक्टर एवं उनकी टीम ने ऑपरेशन ऑपरेशन में सफलता हासिल की। तत्पश्चात  मरीज की हालत अब पूरी तरह से खतरे से बाहर है। मरीज के परिजनों ने डॉ. रेणु वशिष्ठ एवं जे.बी. अस्पताल की पूरी टीम के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है, वहीं डॉ. रेणु ने महिलाओं को पेट में किसी भी तरह की असामान्य सूजन या दर्द होने पर समय पर जांच कराने की सलाह दी है।

 

 

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *