June 16, 2025 8:47 pm

Home » Uncategorized » निवृतमान मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल का शाल श्रीफल देकर सम्मान। आशीष की ताजपोशी

निवृतमान मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल का शाल श्रीफल देकर सम्मान। आशीष की ताजपोशी

59 Views
बैठक लेते शंकर अग्रवाल

आगामी 20 दिनों तक कार्यक्रम

पिथौरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन से आए आगामी कार्यक्रमों को लेकर आज स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा मंडल पिथौरा की बैठक आहूत की गयी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रदेश के नेता शंकर अग्रवाल,नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा,नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवेश निषाद,नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रीत राम सूर्ये,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल,जिला पंचायत महासमुंद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामदुलारी सिन्हा,वरिष्ठ भाजपा नेता शशि डडसेना,किरण अग्रवाल,प्रियरंजन कोसरिया,अशोक चौधरी ने बैठक की शुरुवात भाजपा के महापुरुष डॉ श्यामा मुखर्जी जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र में माल्यपर्ण तथा दीप प्रज्वलित कर की।
ज्ञात हो कि पिछले कई महीनों से भाजपा पिथौरा के मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति रुकी हुई थी अभी तीन दिन पूर्व ही भाजपा मंडल पिथौरा में बहुत ही सक्रिय निष्ठावान आशीष शर्मा की नियुक्ति मंडल अध्यक्ष भाजपा के पद में हुई है आज बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष शर्मा का पिथौरा के सभी वरिष्ठजनों के द्वारा शाल श्रीफल से अभिनंदन किया गया तथा निवृतमान मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के नेता शंकर अग्रवाल ने कहा की प्रदेश संगठन से आगामी दिनों में बीस दिन तक लगातार कार्यक्रम आए है जिसको प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को लगन निष्ठा ईमानदारी से करना है पार्टी संगठन द्वारा निर्देशित हर कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मंडल स्तर पर शक्तिकेंद्र स्तर तक समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार की राज्य सरकार की योजना का लाभ मिले वैसा काम हम सब का होना चाहिए।
भाजपा नेता श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि पार्टी संगठन से आए छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा कार्यक्रम हम सब के लिए महत्वपूर्ण है प्रत्येक कार्यक्रम को समय सीमा के अंदर संपन्न करना हम सबका कर्तव्य है शंकर अग्रवाल ने नवनियुक्त भाजपा मंडल के अध्यक्ष आशीष शर्मा को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेके चलना है सबके सुख दुख में परिवार की तरफ़ शामिल होना है सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखना है तभी आप एक अच्छे नेतृत्वकर्ता कहलाओगे।
बैठक को नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने संबोधित करते हुए सर्वप्रथम अपनी नियुक्ति के लिए नई जवाबदारी के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू,सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी,विधायक बसना डॉ संपत अग्रवाल सहित प्रदेश के संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी संगठन ने बहुत बड़ी जवाबदारी जिस विश्वास जिस उम्मीद के साथ दी है मैं भी आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाता हूँ आप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूँगा आप सभी के सुख दुख को अपना सुख दुख समझकर सहभागी बनूँगा तथा प्रदेश नेतृत्व से आए हर कार्यक्रम को आप के साथ मिलकर पूरा करूँगा।इससे पूर्व मण्डल का महामंत्री रहते हुए आप सभी से परिचित हूँ अब पार्टी में गांव गांव से और अच्छे लोगो को पार्टी से जोड़कर पार्टी के इस परिवार को और बड़ा करने का प्रयास करूँगा।
बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष देवेश निषाद,पूर्व जिला पंचायत श्रीमती उषा पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश सिंघल ने भी संबोधित किया।
बैठक का संचालन युवा भाजपा नेता विक्की सलूजा तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री अशोक चौधरी ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से सीताराम सिन्हा,रैदास गोयल,सुरेंद्र साहू,रामो साहू,प्रेम प्रधान,आलोक त्रिपाठी,दुलीकेशन साहू,जतीन ठक्कर,स्वप्निल तिवारी,पार्षद संदीप सेन,पुष्प कांत पटेल,कौशल मानिकपुरी,विजय राज पटेल विजय नायक मनमीत छाबड़ा सुरेश बंसल क्षमा गोयल सत्यनारायण पटेल गयाराम धीवर राजेश चौधरी सौरभ अग्रवाल दुर्गेश सिन्हा रामाधीन सिन्हा जित्तू गोयल प्रीतम साहू देव पटेल उषावास्तव वर्षा सोनी मधुरिमा पांडे पिंपलकर ललित डड़सेना अंजली पांडे श्वेता प्रसाद मंजू लता साहू दीपक सिंह जितेंद्र गुप्ता निशु माटा रामचंद्र मुन्ना राम प्रसाद रामचरण सोनू राम ध्रुव राजेश प्रधान हितेश प्रधान सुधीर प्रधान जुगल प्रधान सोहन निषाद बसंत पटेल देव कुमार सिंह राजेश अग्रवाल जीतू वीरेंद्र गौतम पटेल शिव पटेल रेशम लाल सूरजभान कुर्रे उपस्थित थे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *