April 20, 2026 5:34 pm

Home » स्वास्थ्य » विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर एवं इलाज 21 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

विशाल दर्द निवारण निःशुल्क परामर्श शिविर एवं इलाज 21 अप्रैल को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में

6 Views

बसना.क्षेत्रवासियों के लिए राहत भरी खबर है कि अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) 🏥द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

 एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है

इस शिविर में हड्डी रोग, न्यूरो (मस्तिष्क एवं तंत्रिका तंत्र) एवं पेन मैनेजमेंट (दर्द निवारण) से संबंधित सभी बीमारियों का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल 🦴(हड्डी रोग विशेषज्ञ),

डॉ. वैभव धवली 🧠(न्यूरोसर्जन) एवं डॉ. राहुल कश्यप 🥲(पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

शिविर के दौरान मरीजों को अत्यंत रियायती दरों पर जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जिसमें:

सीटी स्कैन (ब्रेन) 💥मात्र ₹1200

सीटी स्कैन (स्पाइन) 💥मात्र ₹2500

एक्स-रे मात्र💥 ₹50

अन्य सभी ब्लड टेस्ट एवं जांचों पर 30% तक की विशेष छूट🥳

शिविर में न्यूरो एवं मस्तिष्क संबंधी समस्याएं जैसे सिर दर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, लकवा (पैरालिसिस), मिर्गी, हाथ-पैर में दर्द या झुनझुनी, नसों में दबाव, याददाश्त की कमी, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हैमरेज, रीढ़ की हड्डी की समस्या, स्लिप डिस्क, सियाटिका आदि का परामर्श निःशुल्क दिया जाएगा।

 

इसके साथ ही हड्डी रोग से संबंधित समस्याएं जैसे जोड़ों में दर्द, अकड़न, फ्रैक्चर, जटिल फ्रैक्चर, चोट, गठिया (आर्थराइटिस), बोन ट्यूमर, स्पोर्ट्स इंजरी, लिगामेंट इंजरी एवं जॉइंट प्रत्यारोपण (हिप रिप्लेसमेंट, नी रिप्लेसमेंट) के लिए भी विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध रहेगा।

 

शिविर में चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किए जाएंगे।💸

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना अंचल का एक प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है,🏥 जहां डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल, जो 15 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं एवं विशाखापट्टनम के प्रख्यात अस्पतालों में सेवाएं दे चुके हैं। वहीं डॉ. वैभव धवली, न्यूरोसर्जन, जो मद्रास मेडिकल कॉलेज, चेन्नई से प्रशिक्षित हैं और 10 वर्षों का अनुभव रखते हैं, की सेवाएं भी यहां उपलब्ध हैं।

विशेष बात यह है कि क्षेत्र में न्यूरोसर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ की 24×7 🚨🚑उपलब्धता न केवल मरीजों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि यह स्थानीय ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाओं को भी मजबूती प्रदान करता है।

किसी भी प्रकार की चोट, दुर्घटना या सर्जरी संबंधी जरूरतों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिदिन हर समय उपलब्ध रहते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। संपर्क या📲 व्हाट्सअप करे 7773086100

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *