July 24, 2026 2:04 am

Home » शिक्षा » जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन पर बधाई

जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता हेतु चयन पर बधाई

19 Views

सरायपाली। शासकीय हाई स्कूल रोहिना के कक्षा 10 वीं के छात्र पंकज बाघ एवं प्रताप सागर का जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण है।

 

विखं शिक्षाधिकारी बद्री विशाल जोल्हे, एबीईओ लोकेश्वर कंवर, बीआरसीसी अनिलसिंह साव, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल, ढुटीकोना प्रभारी प्राचार्य एसके भोई, एसएमडीसी अध्यक्ष नेपाल साहू, सरपंच धनुर्जय मरकाम, उपसरपंच त्रिनाथ सेठ, व्याख्याता क्रांति कुमार साहू, कमलेश साहू एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। साथ ही यह उपलब्धि विद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। चयन प्रतियोगिता सेजेस बसना में आयोजित की गई थी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तर के लिए हुआ। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज बाघ एवं प्रताप सागर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *