June 8, 2026 4:23 am

Home » क्रिकेट न्यूज़ » भारतीय बल्‍लेबाजों ने अफगानी गेंदबाजों का मार-मारकर किया बुरा हाल, 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

भारतीय बल्‍लेबाजों ने अफगानी गेंदबाजों का मार-मारकर किया बुरा हाल, 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

40 Views

भारत.भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्‍ट न्‍यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को भारतीय टीम ने 127 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन बनाते हुए अपनी पहली पारी घोषित की। यह भारत की दूसरी टेस्‍ट पारी है, जब उसने 4.44 के रन रेट से 500+ का स्‍कोर बनाया है। इससे पहले टीम इंडिया इतनी बड़ी पारी इतनी तेज गति से श्रीलंका के खिलाफ 2009 में खेली थी। इस तरह उसने 17 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

टेस्ट पारी में 500+ के टोटल में भारत का सबसे ज्‍यादा रन रेट

4.50 (600 ऑलआउट) बनाम श्रीलंका, गॉल, 2017

4.44 (564/8 डिक्‍लेयर) बनाम अफगानिस्‍तान, मुल्लांपुर, 2026*

4.44 (726/9 डिक्‍लेयर) बनाम श्रीलंका, ब्रेबोर्न, 2009

4.43 (574/8 डिक्‍लेयर) बनाम श्रीलंका, मोहाली. 2022

4.33 (649/6 डिक्‍लेयर) बनाम वेस्‍टइंडीज, राजकोट, 2018

अफगानिस्‍तान के खिलाफ एक पारी में दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर

भारतीय टीम ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ न्‍यू चंडीगढ़ में अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 564 रनों पर घोषित की है। ये अफगानिस्‍तान के खिलाफ किसी टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्‍कोर है। इससे पहले 2024 में जिम्‍बाब्‍वे ने बुलावायो में उसके खिलाफ 586 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके साथ ही साल 2023 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार 550 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया है।

भारत की पारी पर एक नजर

न्‍यू चंडीगढ़ टेस्ट के दूसरे दिन की शुरुआत शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने 48 रन जोड़कर की। गिल 177 गेंदों पर 126 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जबकि पंत 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। ध्रुव जुरेल सिर्फ 19 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 85 गेंदों में 54 रनों की अहम साझेदारी हुई।

अपनी डेब्यू पारी में मानव 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने 22 रन बनाए। सुंदर एक छोर संभाले रखा और 68 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। सुंदर ने सिराज के साथ मिलकर 23 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी की, जबकि कुलदीप यादव संग मिलकर 24 रन जोड़े। कुलदीप 9 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *