सरायपाली।शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज (रायपुर संभाग) द्वारा एक दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन दिनांक 18 अक्टूबर को रणेश्वर रामचंडी मंदिर परिसर गढ़फुलझर में सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा गया।शिविर में कोलता समाज के अनुभवी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर मरीजों को उत्कृष्ट चिकित्सकीय परामर्श व सेवाएं नि:शुल्क प्रदान करेगी। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सक डॉ. केशव साहू, डॉ. विमल कुमार भोई, डॉ. राजश्री भोई,डॉ. राजेश प्रधान, डॉ. अमित भोई, डॉ. संगम स्वामी उपस्थित रहेंगे।
युवा प्रकोष्ठ कोलता समाज रायपुर संभाग के अध्यक्ष राजेश प्रधान एवं सचिव विनय प्रधान ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क पहुंचाने के उद्देश्य से समाज के युवाओं व चिकित्सकों द्वारा यह बीड़ा उठाया गया है। शिविर में विभिन्न बीमारियों की जांच, उचित चिकित्सकीय सलाह, पैथोलॉजी मार्गदर्शन और स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध रहेगा।
आयोजन समिति ने गढ़फुलझर सहित आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों से 18 अक्टूबर को समय पर पहुंचकर इस वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।






Users Today : 8
Users Yesterday : 91