29 अक्टूबर को होगा राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह

रायपुर।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय एवं रोवर लीडर कमलेश साहू ने माननीय राज्यपाल रमेन डेका जी से सौजन्य मुलाकात कर वर्ष 2025-26 के राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह के आयोजन हेतु अनुमति एवं समय प्रदान करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए 29 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे छत्तीसगढ़ मंडपम, लोकभवन में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह आयोजित करने की सहमति प्रदान की।
यह समारोह प्रदेश के उन प्रतिभाशाली स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स के लिए गौरवपूर्ण अवसर होगा, जिन्होंने अनुशासन, सेवा, समर्पण और समाजहित के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है तथा राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा उत्तीर्ण की हो। सौजन्य मुलाकात के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘प्रयास’ माननीय राज्यपाल महोदय को सप्रेम भेंट की गई। तथा राज्य में चल रही स्काउटिंग गतिविधियों, उपलब्धियों एवं किये गये
रचनात्मक कार्यों की जानकारी दी गयी। प्रति वर्ष राज्य पुरस्कार अलंकरण का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किया जाता है जिसमें राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा में उत्तीर्ण स्काउट्स- गाइड्स, रोवर-रेंजर को राज्यपाल के हाथों लोकभवन में प्रदान किया जाता है। राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को 10 वीं -12वीं बोर्ड परीक्षा में 10 अंक बोनस के रूप में मिलता।






Users Today : 8
Users Yesterday : 91