सरायपाली.क्षेत्र के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच और बेहतर इलाज के लिए अब स्थानीय लोगों को बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्थानीय अग्रवाल डेंटल एवं पॉलीक्लिनिक में अब प्रत्येक गुरुवार को प्रसिद्ध जाने-माने न्यूरो विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।
इसी कड़ी में कल, 28 मई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक विशेष न्यूरो ओपीडी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. वैभव धवली देंगे सेवाएं
इस शिविर में मरीजों की जांच और परामर्श के लिए सुप्रसिद्ध न्यूरो एक्सपर्ट डॉ. वैभव धवली (MBBS, MS, MCh – Neurosurgery) मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। डॉ. धवली मिनिमली इनवेसिव (दूरबीन पद्धति) और एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त विशेषज्ञ हैं। उनके आने से क्षेत्र के मरीजों को रीढ़ की हड्डी और नस जनित रोगों के लिए आधुनिक परामर्श मिल सकेगा।
आयुष्मान कार्डधारियों को मिलेगा मुफ्त इलाज
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, इस शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी योजना आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों का उच्च स्तरीय इलाज बिना किसी खर्च के मिल सकेगा।
शिविर से जुड़ी मुख्य बातें:
दिनांक व दिन: 28 मई 2026, गुरुवार
समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक, मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली
मुख्य विशेषज्ञ: डॉ. वैभव धवली (न्यूरो एक्सपर्ट)
इन समस्याओं के लिए कर सकते हैं संपर्क:
यदि आपको या आपके परिवार में किसी को सिरदर्द, माइग्रेन, चक्कर आना, मिर्गी के दौरे, रीढ़ की हड्डी (कमर या गर्दन) में दर्द, नसों में सुन्नपन, या पैरालिसिस (लकवा) जैसी कोई भी समस्या है, तो आप इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
अग्रिम बुकिंग और जानकारी के लिए संपर्क करें:
मरीज लंबी कतारों से बचने और अपना समय सुरक्षित करने के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9303623130 | 7773086100 | 9174335366






Users Today : 31
Users Yesterday : 28