सरायपाली :- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलारपाली में विगत दिनों शाला प्रबंधन समिति (SMC) के गठन के लिए पालकों, प्रबुद्ध नागरिकों और पंचायत प्रतिनिधियों की एक वृहद बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने की।शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता तथा शाला के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पालकों और उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पीताम्बर साहू को शाला प्रबंधन समिति का अध्यक्ष तथा श्रीमती नीता सिदार को उपाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही समिति में पालक सदस्यों के रूप में रूपलाल साहू, श्रीमती सरिता चौहान, खगेश बाघ, रथराम नेताम, काशीराम साहू, हेमबाई साहू, हीराबाई चौहान, जलमोती बरिहा, मुक्तिराम निषाद, पीताम्बर साहू, श्रीमती हीरा साहू, डोकरी बाई चौहान, रामेश्वर भारती, नरोत्तम बाघ, श्रीमती नीता सिदार को शामिल किया गया। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि के रूप में उपसरपंच श्रीमती आशमोती साहू एवं पंच श्रीमती लीला साहू को सदस्य बनाया गया तथा शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में व्याख्याता टेकलाल पटेल को समिति में सम्मिलित किया गया। प्राचार्य इस समिति के पदेन सचिव होंगे। प्राचार्य के आह्वान पर समिति के सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास, शिक्षा गुणवत्ता में सुधार, शाला त्यागी बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निश्चय किया। बैठक में कृष्ण कुमार नायक, उपेंद्र बुड़ेक, रोहित कुमार साहू, सुशांत प्रधान, कविता पटेल, द्रुपद पटेल, जयनारायण पटेल, लोकेंद्र नायक,पद्मिनी भोई सहित समस्त शिक्षकों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित चौरसिया ने किया।






Users Today : 68
Users Yesterday : 42