February 4, 2026 9:55 am

Home » सरायपाली » रोहिना में जगह जगह शान से लहराया तिरंगा

रोहिना में जगह जगह शान से लहराया तिरंगा

78 Views

सरायपाली :- गणतंत्र दिवस का पर्व रोहिना में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

शा. हाईस्कूल प्रांगण में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू, सहकारी समिति रोहिना में बनीतराम सिदार, ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच धनुर्जय मरकाम द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

हाई स्कूल के शालानायक कु. खुशबू यादव भारत माता एवं सांस्कृतिक सचिव कु. दिव्या राणा छत्तीसगढ़ महतारी के वेशभूषा धारण कर प्रभात फेरी का नेतृत्व किया। प्रभात फेरी के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य एके जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच धनुर्जय मरकाम, उपसरपंच त्रिनाथ सेठ, सांसद प्रतिनिधि चुड़ामणी साहू, पर्व सरपंच सुरेन्द्र सेठ, पूर्व उपसरपंच नरहरी साहू, पंचगण बेदराम चौहान, सोनसाय, भूमिसुता बंजारा, मांगमोती, पालक सदस्य उर्मिला सेठ, शिक्षक एल के पटेल, एके पटेल, एसके पटेल, लिपिक हराधन चौधरी, लीला पटेल एवं कैलाश कमार आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर छात्रों ने मनमोहक लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन व्यख्याता के के साहू ने की तथा आभार व्यक्त एके जायसवाल ने की।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *