सरायपाली। जन आशीर्वाद कार्यालय, सरायपाली में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर सभी पदाधिकारियों का सप्रेम वंदन किया गया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की गई।
कार्यक्रम में जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, जिला मंत्री रमेश नायक, सरायपाली मंडल अध्यक्ष कन्हैया पटेल, छुईपाली मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश नायक, केदुवां मंडल अध्यक्ष उत्तम डड़सेना एवं जिला मंत्री प्रोजेष्ट प्रधान का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह दायित्व सभी को उनकी कर्मठता, संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं निरंतर सक्रियता के परिणामस्वरूप प्रदान किया गया है।
अपने उद्बोधन में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने नेतृत्व, अनुभव और ऊर्जा से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है और इसके माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य किया जाता है। नए पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, केदुवां मंडल अध्यक्ष दण्डधर साव, छुईपाली मंडल अध्यक्ष अनिल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, केदुवां मंडल महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा, महामंत्री प्रमोद पटेल, छुईपाली मंडल महामंत्री धनीराम पटेल, भंवरपुर मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल, सरायपाली मंडल महामंत्री विदित धनानिया, कोषाध्यक्ष तरुण बारीक, प्राधिकृत अध्यक्ष अनंतराम बिशी, नकूल चौहान, किरोटी स्वांई, भरत पटेल, इकबाल खान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, पिछड़ा वर्ग के हितों की रक्षा करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।






Users Today : 16
Users Yesterday : 78