सरायपाली। के.पी. एजुकेशनल ग्रुप के अंतर्गत संचालित के.पी. इंटरनेशनल स्कूल, चट्टीगिरोला सरायपाली में 4 फरवरी 2026, बुधवार को वार्षिकोत्सव उत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन विद्यालय परिसर में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें शिक्षा, प्रशासन एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्निवल के अंतर्गत बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, नाटक, संगीत एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष मोगरा पटेल होंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल तथा नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती पटेल उपस्थित रहेंगी। विशेष अतिथियों में नगर पालिका सरायपाली के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, छत्तीसगढ़ कल्याण परिषद के सदस्य कामता पटेल, संगम सेवा समिति सरायपाली के प्रखर अग्रवाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय साहू, खंड चिकित्सा अधिकारी सरायपाली डॉ. कुणाल नायक, संयुक्त आयुक्त राज्य कर (जीएसटी) रायगढ़ मनीष मिश्रा, एसडीओपी सरायपाली ललिता मेहर तथा खंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टी.सी. पटेल शामिल रहेंगे।
विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा प्रेमियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।






Users Today : 35
Users Yesterday : 78