May 17, 2026 9:11 am

Home » शिक्षा » आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया

आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया

18 Views

सरायपाली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस परीक्षा में स्थानीय प्रतिभा पब्लिक स्कूल, बालसी के छात्र आर्यन सलूजा ने 93 प्रतिशत अंक अर्जित कर कक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

आर्यन सलूजा, वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आर्यन की मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम उनकी इस शानदार सफलता के रूप में सामने आया है।

उनकी इस उपलब्धि पर सिख समाज के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, संरक्षक विपिन उपोवेजा, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह आहुजा, मनमीत सिंह आहुजा, राजेंद्र उपोवेजा, भूपेश सलूजा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल तथा जैन समाज के विनोद जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्राचार्य नरहरि पटनायक, उप प्राचार्य नासिर खान, समिति अध्यक्ष नरेश अग्रवाल तथा संचालक डॉ. आभास अग्रवाल सहित समस्त शाला परिवार ने आर्यन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यालय के अन्य सफल विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की भी कामना की गई।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *