Home » Uncategorized » अमानक मिश्रित धान खपाने की कोशिश नाकाम, 2 किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही

अमानक मिश्रित धान खपाने की कोशिश नाकाम, 2 किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही

61 Views

पिथौरा

अमानक व नमी युक्त धान खपाने की कोशिश नाकाम, 2 किसानों का रकबा समर्पण की कार्यवाही
पिथौरा । धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने और अमानक धान की आवक रोकने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अरंड स्थित धान खरीदी केंद्र में मिश्रित अमानक और नमी युक्त धान खपाए जाने की शिकायत मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी शुभम देव के मार्गदर्शन मे  प्रशासनिक टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कुल चार किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अमानक धान मिलने पर रकबा समर्पण
जांच टीम ने पाया कि दो किसानों द्वारा अमानक स्तर का धान बिक्री के लिए लाया गया था। नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से इस धान की खरीदी पर रोक लगा दी। संबंधित किसानों अंकिता पटेल पति सुशील पटेल एवं लता पटेल/युवराज पटेल द्वारा कुल 18 क्विंटल धान विक्रय हेतु टोकन कटाया गया था। अमानक धान पाए जाने के बाद दोनों किसानों की सहमति से उनके संबंधित रकबे का समर्पण कराया गया।
नमी युक्त धान किया गया वापस
इसके अतिरिक्त, जांच के दौरान दो अन्य किसानों—जगदीश सिंह ध्रुव और सुशील कुमार पटेल—के धान में निर्धारित मानक से अधिक नमी पाई गई। गुणवत्ता के पैमाने पर खरा न उतरने के कारण प्रशासन ने इन
का धान खरीदने से इनकार करते हुए वापस लौटाने के निर्देश दिए हैं।
कार्रवाई में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस पूरी जांच और कार्रवाई के दौरान खाद्य अधिकारी हेमंत वर्मा सहित विपणन संघ के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अमानक धान खपाने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि खरीदी केंद्रों पर केवल गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप ही धान की खरीदी की जाएगी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *