May 25, 2026 12:09 am

Home » स्वास्थ्य » बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में अब प्रत्येक सोमवार उपलब्ध रहेंगे मनोरोग व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत पटेल

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम में अब प्रत्येक सोमवार उपलब्ध रहेंगे मनोरोग व नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत पटेल

14 Views

बसना. क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब मस्तिष्क, मानसिक रोग, सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध होगा। सुप्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत पटेल (M.B.B.S., M.D. मनोरोग) अब प्रत्येक सोमवार को अस्पताल में अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रशांत पटेल प्रत्येक सोमवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मरीजों की जांच और काउंसिलिंग के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इन प्रमुख समस्याओं का किया जाएगा इलाज:

डॉ. प्रशांत पटेल द्वारा निम्नलिखित जटिल व सामान्य मानसिक और शारीरिक विकारों का आधुनिक पद्धति से उपचार किया जाएगा:

मानसिक रोग एवं अवसाद: डिप्रेशन, मानसिक तनाव, घबराहट, डर लगना, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, नींद न आना, शक करने की बीमारी, बार-बार एक ही काम करना (OCD), और आत्महत्या के विचार आना।

गंभीर दिमागी बीमारियां: सिजोफ्रेनिया, हिस्टीरिया, दौरे आना, मिर्गी, सिरदर्द, याददाश्त कमजोर होना और अजीब आवाजें सुनाई देना।

नशा मुक्ति उपचार: शराब, स्मैक, हेरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, नशीली गोलियां, सिगरेट, बीड़ी और तम्बाकू आदि हर प्रकार के नशे की लत से मुक्ति का विशेष इलाज।

बच्चों के मानसिक रोग: बच्चों का अत्यधिक जिद्दी या चंचल होना, बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में मन न लगना या कमजोर होना, और मंदबुद्धि जैसी समस्याओं का निदान।

अन्य समस्याएं: सेक्स से संबंधित रोग एवं गुप्त रोगों का परामर्श।

काउंसलिंग सेवाएं भी रहेंगी उपलब्ध:

दवाइयों के साथ-साथ मरीजों और उनके परिवारों की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विशेष काउंसिलिंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से:

फैमिली काउंसिलिंग

मैरिज काउंसिलिंग

चाइल्ड एवं गाइडेंस काउंसिलिंग

एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग शामिल हैं।

अस्पताल का पता और संपर्क सूत्र:

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

अपॉइंटमेंट और जानकारी के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *