July 7, 2026 12:17 am

Home » स्वास्थ्य » अब मातृत्व की राह में आर्थिक चिंता नहीं, बसना के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पेश की अनूठी मिसाल

अब मातृत्व की राह में आर्थिक चिंता नहीं, बसना के अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पेश की अनूठी मिसाल

13 Views

बसना। बदलते दौर में जहां स्वास्थ्य सेवाएं लगातार महंगी होती जा रही हैं, वहीं महासमुंद जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों के लिए एक बेहद राहत भरी और सराहनीय पहल की है। अस्पताल प्रबंधन ने ‘माँ और शिशु की सम्पूर्ण देखभाल‘ के संकल्प के साथ बेहद किफायती दरों पर सुरक्षित प्रसव (डिलीवरी) सुविधा देने का निर्णय लिया है।

मात्र ₹5,100 में नॉर्मल डिलीवरी, 24 घंटे सुविधाएं उपलब्ध

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, अब यहाँ प्रतिदिन 24 घंटे प्रसव सुविधा उपलब्ध रहेगी। ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्र के लोगों को राहत देते हुए अस्पताल ने डिलीवरी की दरें तय कर दी हैं:

नॉर्मल डिलीवरी: मात्र ₹5,100/-

सिजेरियन (ऑपरेशन) डिलीवरी: मात्र ₹11,000/-

इस शुल्क में क्या-क्या शामिल है?

अस्पताल प्रबंधन ने साफ किया है कि यह केवल एक शुल्क नहीं, बल्कि माँ-बच्चे की सुरक्षा का वादा है। इस पैकेज के अंतर्गत मरीज की भर्ती (Admission), पूरी डिलीवरी प्रक्रिया, आवश्यक ऑपरेशन या उपचार, दवाइयाँ, अनुभवी डॉक्टरों द्वारा परामर्श और माँ व नवजात शिशु की पूरी देखभाल शामिल रहेगी।

नवजात की सेहत के लिए ‘आयुष्मान कार्ड‘ से मुफ्त इलाज

अस्पताल की ओर से एक और बड़ी राहत की घोषणा की गई है। यदि जन्म के बाद नन्हे शिशु को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है, तो आयुष्मान कार्ड (PM-JAY) के माध्यम से उसका इलाज पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। (नोट: इसके लिए केवल जनरल वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी और नियम व शर्तें लागू रहेंगी।)

क्षेत्र के जाने-माने विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख

मरीजों के इलाज और परामर्श के लिए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात है। आप प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक सीधे इनसे मिल सकते हैं:

डॉ. अमित अग्रवाल – वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ

डॉ. भारती अग्रवाल – स्त्री, प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन

महत्वपूर्ण सूचना: अस्पताल में प्रसव सुविधा का लाभ उठाने के लिए अग्रलिम पंजीकरण (Advance Registration) अनिवार्य है।

संपर्क एवं स्थान:

पता: अग्रवाल नर्सिंग होम (मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल), बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.)

मोबाइल नंबर: 77730-86100, 90396-45760, 94242-42209

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *