September 1, 2026 12:28 pm

Home » सरायपाली » भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ हाइक दल ओड़िसा से लौटा

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ हाइक दल ओड़िसा से लौटा

31 Views

हाइक दल ने ओड़िसा के संस्कृति, धार्मिक परंपराओं एवं स्थापत्य कला का किया अध्ययन

सरायपाली.भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में तीन दिवसीय  जगन्नाथ पुरी ओड़िसा हाईक का आयोजन किया गया। इस हाईक में राज्य मुख्यालय रायपुर के अधिकारी-कर्मचारी तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से जिला संगठन आयुक्त स्काउट, गाइडर एवं अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य सहित कुल 40 प्रतिभागी शामिल हुये।

हाईक दल को राज्य मुख्यालय रायपुर से राज्य मुख्य आयुक्त  इंद्रजीत सिंह खालसा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के भ्रमण तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, अनुभव, संस्कृति, प्रकृति और साहसिक गतिविधियों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे हाईक एवं अध्ययन भ्रमण स्काउट-गाइड के सदस्यों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, टीम भावना, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खालसा ने कहा कि उड़ीसा की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित होने के साथ-साथ प्रतिभागियों को वहां की प्राकृतिक संपदा, धार्मिक परंपराओं एवं स्थापत्य कला को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार के अनुभव प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ स्काउट-गाइड आंदोलन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में सहायक होंगे।

हाईक प्रभारी  कमलेश साहू ने बताया कि तीन दिवसीय हाईक के दौरान प्रतिभागी उड़ीसा के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किये । कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी, विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कोणार्क, चंद्रभागा समुद्र तट, धौलीगिरी, उदयगिरि-खंडगिरि की ऐतिहासिक गुफाएं, लिंगराज मंदिर तथा नंदनकानन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। अंतिम दिवस पार्क की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। हाइक दल में सहायक राज्य आयुक्त स्काउट विजय यादव, राज्य संयुक्त सचिव वीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू, कमलेश साहू, बीडी राऊत, मयुख श्रीवास्तव, रामदत्त पटेल, जयपाल विश्वकर्मा, दसरू यादव, नागेश्वर साहू, फनेन्द्र, धनुष सिन्हा, रामाधार चौधरी, बेलभद्र, महेंद्र बाबू, नेमसिंह साहू, असगर खान, दिलीप पटेल, अनीता हरमुख, नेहा उपाध्याय, हिना भेंसले, मनराखन साहू, मितेन गणवीर, रघुनंदन यादव, भावेश, सुषमा राठौर, रेणुका वर्मा, वजीर खान, रवि बंदे, पल्लवी, अंजनी, सुनीता सहित अन्य जिलों के डीओसी गण उपस्थित शामिल रहे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *