











पिथौरा। नगर सहित पूरे पिथौरा क्षेत्र में इन दिनों गणेशोत्सव का उल्लास चरम पर है। चारों ओर भक्ति का माहौल है और गजानन की आराधना जोर-शोर से चल रही है। नगर के प्रमुख चौराहों से लेकर मोहल्लों तक, विभिन्न समितियों द्वारा गणेश जी की अत्यंत आकर्षक और भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धा का केंद्र बनी हुई हैं।
इस वर्ष के गणेशोत्सव की विशेषता क्षेत्र में स्थापित प्रतिमाओं की विविधिता और उनका अनूठापन है। नगर के विभिन्न वार्डों और समितियों ने बप्पा के विभिन्न रूपों को साकार किया है। ‘रावणभाठा वार्ड’, ‘बार चौक वार्ड’, ‘मंदिर चौक’ और ‘वार्ड 15’ जैसे क्षेत्रों में भव्य और विशालकाय प्रतिमाएं भक्तों को अपनी ओर खींच रही हैं। इसके अलावा, ‘वार्ड 10’, ‘साईं मंदिर’, ‘वार्ड 14’, ‘वार्ड 12’ (बप्पा ग्रुप), ‘अठारहगुड़ी’ और ‘लहरौद पर भी अत्यंत सुंदर और विशेष प्रतिमाएं विराजमान हैं। हर समिति ने अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास किया है, जिससे पिथौरा का यह उत्सव और भी यादगार बन गया है।
न केवल प्रतिमाएं, बल्कि सजावट में भी नवाचार देखने को मिल रहा है। कहीं-कहीं पारम्परिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक कला की झलक देखने को मिल रही है, तो कहीं पर आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सजावट को और भी मनमोहक बनाया गया है। भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, और दर्शन के लिए लंबी लाइनें लग रही हैं। लोग न केवल दर्शन कर रहे हैं, बल्कि इन भव्य प्रतिमाओं के साथ अपनी फोटो भी ले रहे हैं।





Users Today : 32
Users Yesterday : 49