September 22, 2026 8:47 pm

Home » सरायपाली » सेवा संकल्प के बीच मना राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा का जन्मदिन

सेवा संकल्प के बीच मना राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा का जन्मदिन

8 Views

प्रदेशभर से स्काउट्स-गाइड्स पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों ने दी बधाई

 

वृद्धाश्रम और स्कूल पहुंचकर मनाया जन्मदिवस

रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत इंद्रजीत सिंह खालसा का जन्मदिवस प्रदेशभर में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर ने सोशल मीडिया तथा दूरभाष के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

महासमुंद में  खालसा के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन रखा गया जहाँ राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें तलवार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा गजमाला पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

वृद्धाश्रम और स्कूल पहुंचकर मनाया जन्मदिन

जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए इंदरजीत खालसा ने महासमुंद स्थित आशियाना वृद्धाश्रम एवं शा. श्रीराम उ. प्रा.शाला पहुंचकर अपना जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं बुजुर्गों के बीच समय बिताया। इसी तरह कोरबा जिला संघ द्वारा नव दृष्टि प्रशांति वृद्ध आश्रम में तथा बिलासपुर जिला संघ द्वारा कल्याण कुंज वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों की सेवा करते हुए उन्हें फल मिठाई एवं भोजन आदि का वितरण कर जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन के अवसर को सामाजिक सेवा से जोड़ने की पहल ने आयोजन को विशेष रूप प्रदान किया।

चावला पैलेस में जुटे शुभचिंतक

इन्द्रजीत सिंह खालसा के जन्मोत्सव के अवसर छग फिल्म विकास निगम अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, छग आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि बोर्ड उपाध्यक्ष  अंजय शुक्ला, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त  विनोद चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री  पूनम चंद्राकर, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष एवं जिला मुख्य आयुक्त  चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष  एतराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  भीखम सिंह दीवान, दाऊलाल चंद्राकर सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचकर शुभकामना दी। प्रातः से ही उन्हें शुभकामना देने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ्ग संगठन से जुड़े पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने इंदरजीत खालसा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

समारोह में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रदेशभर से प्राप्त शुभकामनाओं ने यह दर्शाया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच इंदरजीत खालसा के जन्मदिवस को लेकर विशेष आत्मीयता और उत्साह है।

जन्मोत्सव के दौरान सेवा, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी के स्काउटिंग मूल्यों को केंद्र में रखते हुए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। जन्मदिवस का यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहकर सेवा संकल्प से जुड़ गया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *