हाई स्कूल मैदान: विगत 5 दशकों से माता रानी की सेवा में समर्पित 50 वर्षों से भी अधिक पुरानी संस्था सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, हाई स्कूल मैदान की एक आवश्यक बैठक कल संपन्न हुई। बैठक में आगामी 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र पर्व को भव्य एवं धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समिति द्वारा बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इस वर्ष से घृत ज्योत को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके स्थान पर तेल ज्योत का शुल्क 701 रुपये निर्धारित किया गया है।
बैठक के दौरान वर्ष 2026 के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का गठन व मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल में बजरंग लाल अग्रवाल, मुद्रिका पांडे, प्रदीप बंसल, रितेश महंती, राजू सिंहा (पार्षद) एवं अंकित बंसल शामिल किए गए हैं।
समिति की बागडोर सौंपते हुए इंद्रजीत सिंहा को अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंकज सिंघल को उपाध्यक्ष, राजेश गोयल को सचिव, तनीष सिंघल को सहसचिव तथा रमाशंकर तिवारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। धार्मिक अनुष्ठानों व कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु शिव बैगा को कार्यक्रम एवं पूजा प्रभारी तथा अभिनव शुक्ला (दद्दू महाराज) को पूजा प्रभारी मनोनीत किया गया।
बैठक के अंत में समिति के सभी सदस्यों ने आगामी नवरात्र महोत्सव को श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।






Users Today : 58
Users Yesterday : 79