शिविर से सकुशल लौटने पर जिला संघ ने दी बधाई

महासमुन्द .नेशनल एडवेंचर इंस्टिट्यूट पचमढ़ी मप्र में आयोजित पाँच दिवसीय पर्वतारोहण, व्यक्तित्व विकास एवं आपदा प्रबंधन शिविर से महासमुंद जिले के 53 सदस्य टीम के सकुशल लौटने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ महासमुंद ने बधाई दी है तथा साहसिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है।

स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की वित्तीय अनुदान से आयोजित इस शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी बीएल देवांगन के मार्गदर्शन एवं जिला प्रभारी रोहित शर्मा विजय कुमार सिन्हा, अर्चना शर्मा एवं इंदु पटेल के नेतृत्व में प्रतिभगियों को 22 अक्टूबर को राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा एवं जिला अध्यक्ष एतराम साहू,उपाध्यक्ष आनंद साहू के द्वारा किट प्रदान कर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला प्रभारी रोहित शर्मा ने बताया कि इस शिविर में सरायपाली से 10, पिथौरा से 12, बसना, बागबहारा एवं महासमुंद से 8- 8, प्रभारी 4 सर्विस रेंजर 3 कुल 53 सदस्यों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने ट्रैकिंग के साथ-साथ प्रकृति के सानिध्य में रहकर न सिर्फ प्रकृति के दिलकश नजरों को करीब से दीदार किया बल्कि रॉक क्लाइंबिंग, वेली क्रॉस, आर्चरी, घुड़सवारी, वोटिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों में भी भाग लिया। प्रतिभागी प्रतिदिन 5 से 10 किलोमीटर पैदल चलकर विभिन्न पॉइंट में पहुंचकर आपदा प्रबंधन के गुर सिखे तथा बाढ़ में फंसे व्यक्ति को बाहर निकलना हो या गहरी खाई में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकलना हो हर जोखिम भरे कार्य को करके रोमांचित हुए। प्रतिभागियों ने जटाशंकर, पांडव गुफा, राजेंद्र गिरी, हांडी खो, बी फाल, बायसन लाज जैसे दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया। पचमढ़ी शिविर से सकुशल लौटने पर पूरी टीम को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ्ग राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा, जिला शिक्षाधिकारी पदेन जिला आयुक्त बी. एल. देवांगन, राज्य मुख्यालय आयुक्त बबलू सोनी, सुधा साहू, जिला अध्यक्ष एतराम साहू, जिला मुख्य आयुक्त प्रलय थिटे, उपाध्यक्ष आनंद साहू, जिला आयुक्त गाइड अमी रूफ़स, जिला संगठन आयुक्त शत्रुहन साहू, जिला संगठन आयुक्त गाइड लीनू चंद्राकर, रोवर लीडर कमलेश साहू, एल टी गिरीश पाढ़ी आदि ने बधाई दी है।






Users Today : 26
Users Yesterday : 50