November 16, 2026 9:46 am

Home » छत्तीसगढ़ » देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. के.के. खंडेलवाल पुनः निर्विरोध मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त निर्वाचित

देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. के.के. खंडेलवाल पुनः निर्विरोध मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त निर्वाचित

31 Views

राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा जी ने दी बधाई

राष्ट्रीय मुख्यालय में गुलदस्ता भेंटकर छत्तीसगढ़ की ओर से दी बधाई

रायपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने तथा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. के.के. खंडेलवाल के पुनः निर्विरोध मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त चुने जाने पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल है।

 

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंग खालसा ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में डॉ. के.के. खंडेलवाल से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया तथा छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से उनका अभिनंदन करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

खालसा ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व एवं डॉ. खंडेलवाल के अनुभव और मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। साथ ही देशभर में स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों का विस्तार होगा तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य होंगे।

उल्लेखनीय है कि पुनः मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद डॉ. के.के. खंडेलवाल पहली बार दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। अपने इस प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान एक महत्वपूर्ण सेमिनार एवं सम्मान समारोह में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

डॉ. खंडेलवाल के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश के स्काउट्स एवं गाइड्स पदाधिकारियों तथा सदस्यों में विशेष उत्साह है। उनके प्रवास से प्रदेश में स्काउटिंग गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *