November 13, 2026 5:30 am

Home » Uncategorized » किसानों के हित में भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय”: अजय डड़सेना

किसानों के हित में भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय”: अजय डड़सेना

4 Views

“किसानों के हित में भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय”: अजय डड़सेना

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह संयोजक (प्रकल्प) एवं सह प्रभारी रायपुर अजय डड़सेना ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री आलोक चंद्र ठाकुर जी हमेशा किसानों के हक और सम्मान की बात मजबूती से रखते आए हैं, और यह निर्णय उसी भावना के अनुरूप है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसानों की सच्ची हितैषी है।

उन्होंने कहा, “कृषक उन्नति योजना के नए दिशा-निर्देश किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत घटाने की दिशा में सराहनीय कदम हैं। प्रति एकड़ ₹13,839 की सीधी सहायता से धान उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। छोटे और सीमांत किसानों को भी रकबे के अनुपात में पूरा लाभ मिलेगा और राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT से पहुँचेगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।”

श्री डड़सेना ने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे और एग्रीस्टैक जैसी व्यवस्थाओं से योजना का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुँचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री एवं पूरी भाजपा सरकार का किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया और कहा कि किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर किसानों को योजना की जानकारी देंगे और पंजीयन एवं आवेदन की प्रक्रिया में उनकी मदद करेंगे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *