November 13, 2026 5:30 am

Home » सरायपाली » लमकेनी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया

लमकेनी में आयोजित डांस प्रतियोगिता में 52 टीमों ने भाग लिया 

12 Views

एकल में अंकिता एवं युगल में पवन-हिना ने प्रथम स्थान हासिल किया 

लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों ने मन मोहा 

सरायपाली. कला एवं संस्कृति के प्रति समर्पित ग्राम लमकेनी में दिवंगत कलाकार गजानन्द बेहरा की स्मृति में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम बैगा शौकीलाल सिदार द्वारा खंभेश्वर महाराज की पूजा अर्चना एवं अध्यक्ष जगदीश सिदार द्वारा वाग्देवी माँ सरस्वती एवं स्वर्गीय गजानन्द बेहेरा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिसमें मंत्रोच्चार अरुण आचार्य के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश सिदार ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं,बल्कि ग्रामीण एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में जनजागरूकता का संदेश प्रसारित करना है। वहीं पूर्व सरपंच कल्पना जगत ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए नृत्य आवश्यक है। नृत्य से तन, मन और आत्मा में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है

इस वर्ष प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, रायगढ़, सारंगढ़, बलौदाबाजार, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, बालोद एवं राजनांदगांव सहित ओडिशा के सोहेला, बरगढ़, पाइकमाल और झारसुगुड़ा क्षेत्र के कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।एकल, युगल एवं समूह नृत्य की तीनों विधाओं में कुल 52 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि कलाकारों ने मनोरंजन के साथ सामाजिक, आध्यात्मिक एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े विषयों पर आधारित थीम डांस प्रस्तुत किए। इनमें माता-पिता की सेवा का महत्व, दशावतार, दानवीर कर्ण, भीमासुर वध, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पॉलीथीन के उपयोग पर नियंत्रण, रक्तदान महादान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, ऑपरेशन सिंदूर, एकलव्य की गुरुभक्ति, झांसी की रानी अमर कहानी,नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की वीरगाथा, देश की शान किसान, सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट का महत्व, पुलिस प्रशासन व समाज सेवा, बढ़ते तनाव और आत्महत्या की रोकथाम जैसे विषय शामिल रहे। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं परंपरा, आधारित लोकनृत्य, संबलपुरी, सेमी-क्लासिकल,ओडिसी, कत्थक, संबलपुरी,भोजपुरी, हिपहॉप,दक्षिण भारतीय एवं वेस्टर्न डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और समाज को सकारात्मक संदेश दिया।

ग्रामवासियों की सामूहिक सहभागिता, सहयोग और उत्साह ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।

ग्राम लमकेनी में आयोजित यह आयोजन कला, संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनजागरूकता का अनूठा संगम बना। दिवंगत कलाकार गजानन्द बेहरा की स्मृति को समर्पित इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि एक सच्चा कलाकार भले ही हमारे बीच न रहे,लेकिन उसकी कला,यादें और प्रेरणा सदैव जीवित रहती हैं। ग्रामवासियों का यह प्रयास आने वाली पीढ़ियों में कला के प्रति रुचि और सामाजिक एकता की भावना को निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।

एकल नृत्य प्रतियोगिता

अंकिता पाइकमाल प्रथम, प्रियंका सोना संबलपुर द्वितीय, मुस्कान साहू बालोद तृतीय, काजल सेन गरियाबंद चतुर्थ, रश्मिता विश्वाल बरगढ़ पंचम, जीवन साहू महासमुंद षष्ठम, पुष्पा दास बड़ेढाबा सप्तम, युगल नृत्य प्रतियोगिता में पवन-हीना रायपुर प्रथम, दीपमाला-राजेश सारंगढ़ द्वितीय, मानिक-हीरा सुनसुनिया तृतीय, साधना-सरगम जांजगीर-चांपा चतुर्थ, प्रमिला-पार्वती रायपुर पंचम, टू लिटिल स्टार सरायपाली षष्ठम, यश शेखर बागबाहरा सप्तम, समूह नृत्य प्रतियोगिता में सांवरिया ग्रुप सलखण्ड प्रथम, हमर छत्तीसगढ़ बड़े साजापाली द्वितीय, वन स्टेप झारसुगुड़ा तृतीय, विंध्यवासिनी दादरगांव चतुर्थ, प्रतिमा जांजगीर-चांपा पंचम,आरएन सम्हर षष्ठम, साइनिंग बागबाहरा सप्तम आर्यन जांजगीर-चांपा अष्टम, मन के मीत कसडोल नवम, शिवम भंवरपुर दशम स्थान हासिल करने पर उपहार, प्रतीक चिह्न एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम को सफल एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने में सरपंच एवं कार्यक्रम अध्यक्ष जगदीश सिदार, आनंद कुमार नायक, कन्हैया नायक, भूपेंद्र सिंह नेताम, पूर्व सरपंच कल्पना एवं सोमेंद्र जगत, देवानंद बेहेरा, मोहित राम पटेल भदरपाली, राकेश अग्रवाल गढ़फुलझर, रुक्मण दास मानिकपुरी चिमरकेल, दुःखनाशन बारीक मोहका, सचिव भवानी सिंह सिदार, दिवाकर नेताम पझरापाली, राहुल बेहेरा, नरेश बारीक पीपलीपाली, जनपद सदस्य कुमोदिनी भोई, ललित कुमार साहू, चरण साहू, जयंत जगत, हरिचरण सिदार, डिग्रीलाल सिदार, अजय जगत, जितेंद्र साहू, अखिलेश साहू, उमेश साहू, रमन करायत, वेदप्रकाश जगत, गोवर्धन जगत, रोहित कुमार प्रधान, कृपानिधि साहू, चितरंजन प्रधान भालुकोना, मणीचरण सिदार, लोकेश प्रधान, तपन भोई, प्रदीप चौधरी, प्रशांत साहू, सहित अनेक ग्रामवासियों का योगदान रहा। प्रतियोगिता में संजय प्रधान, अरुण विशाल,लक्ष्मीधर प्रधान एवं विकास प्रधान ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार प्रधान लमकेनी एवं प्रेमानन्द भोई बड़ेपंधी ने किया।

लगातार चौदह घंटे तक चले इस भव्य आयोजन में अंतिम समय तक दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।कलाकारों ने अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए ऐसा शानदार मंच उपलब्ध कराने तथा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान देने के लिए ग्राम लमकेनी के समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *