Home » सरायपाली » मितानिन दिवस पर जेबी हॉस्पिटल में सरायपाली की मितानिन दीदियों का हुआ सम्मान

मितानिन दिवस पर जेबी हॉस्पिटल में सरायपाली की मितानिन दीदियों का हुआ सम्मान

6 Views

सरायपाली। मितानिन दिवस के उपलक्ष्य में सरायपाली नगर की सभी मितानिन दीदियों के सम्मान में जेबी हॉस्पिटल द्वारा विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेबी हॉस्पिटल के संचालक डॉ.कुलदीप वशिष्ठ एवं डॉ. जोसेफ डेविस ने नगर की मितानिन दीदियों का सम्मान कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की।

इस दौरान मितानिन दीदियों के समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित किया गया। मितानिन दीदियां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाने, गर्भवती महिलाओं, बच्चों तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से उनके समर्पण, मेहनत और निःस्वार्थ सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया गया। जेबी हॉस्पिटल प्रबंधन ने मितानिन दीदियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *