Home » Uncategorized » 21वीं सदी में भी ‘हुक्का-पानी बंद’ का तुगलकी का फरमान शिक्षक ने ग्राम पंचायत पर लगाया सामाजिक बहिष्कार का गंभीर आरोप देखें वीडियो

21वीं सदी में भी ‘हुक्का-पानी बंद’ का तुगलकी का फरमान शिक्षक ने ग्राम पंचायत पर लगाया सामाजिक बहिष्कार का गंभीर आरोप देखें वीडियो

103 Views



महासमुंद (पिथौरा): एक ओर देश चाँद और मंगल पर पहुँचकर आधुनिकता और डिजिटल युग का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी ओर आज भी ग्रामीण अंचलों में सामंती सोच और ‘तुगलकी फरमानों’ की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसकी एक बानगी महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरण्ड में देखने को मिली है। कानून और संविधान के इस दौर में भी यहाँ एक परिवार को कथित तौर पर ‘हुक्का-पानी बंद’ यानी सामाजिक बहिष्कार का दंश झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्राम अरण्ड निवासी 41 वर्षीय दीनबंधु पटेल ने थाना प्रभारी पिथौरा समेत जिले के उच्चाधिकारियों और मानवाधिकार आयोग को लिखित शिकायत सौंपकर ग्राम पंचायत और गांव के कुछ पदाधिकारियों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दीनबंधु का आरोप है कि आपसी विवाद का पुलिस थाने में विधिवत राजीनामा हो जाने के बावजूद, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों द्वारा समानांतर व्यवस्था चलाते हुए उन पर भारी-भरकम अवैध आर्थिक दंड थोपने का दबाव बनाया गया और बात न मानने पर पूरे परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।


क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, बीती 10 नवंबर को दीनबंधु पटेल का अपने चचेरे भाई के साथ एक सामान्य पारिवारिक विवाद हुआ था। दोनों भाइयों ने समझदारी दिखाते हुए अगले ही दिन यानी 11 नवंबर को पिथौरा थाने में उपस्थित होकर आपसी सहमति से राजीनामा कर मामले को पूरी तरह समाप्त कर लिया था, जिसकी सूचना थाने में भी दर्ज है।
दीनबंधु पटेल का आरोप है कि विवाद थाने में सुलझ जाने से ग्राम पंचायत के कुछ पदाधिकारी नाराज हो गए, क्योंकि उन्हें इस मामले की आड़ में अवैध आर्थिक दंड वसूलने का अवसर नहीं मिल पाया। इसी रंजिश के चलते 12 नवंबर को गांव में एक बैठक बुलाई गई और उन पर बैठक में शामिल होने का दबाव बनाया गया। अनहोनी और मारपीट की आशंका के चलते जब दीनबंधु बैठक में नहीं गए, तो ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों ने कथित तौर पर एकतरफा फरमान जारी कर दिया।


आवेदक का कहना है कि इस फरमान के बाद से गांव में उनके और उनके परिवार के साथ किसी भी तरह की बातचीत, लेन-देन और घर आने-जाने पर पूर्णतः पाबंदी लगा दी गई है। यहाँ तक कि गांव के लोगों को उनके यहाँ काम करने से भी रोक दिया गया है।

मौलिक अधिकारों का सीधा हनन
पीड़ित ग्रामीण का कहना है कि माननीय उच्चतम न्यायालय और शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, आधुनिक युग में इस तरह का सामाजिक बहिष्कार न केवल संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है, बल्कि इससे उनके परिवार की आजीविका और जीवनयापन पर भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल, दीनबंधु पटेल ने पुलिस प्रशासन, जिला कलेक्टर और राज्य मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाते हुए इस कथित तुगलकी फरमान के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्यवाही करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

ग्रामीण की जुबानी पुष्टि करता

ग्रामीणों ने क्या कहा है यह भी जानना जरूरी है देखें वीडियो

मामले में थाना प्रभारी आकाश मसीह ने विधिवत कार्रवाई की बात कही है

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *