March 23, 2026 10:03 pm

Home » Uncategorized » निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 08 मई को ग्राम बड़े साजापली में न्यू भारती हॉस्पिटल द्वारा

निःशुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर 08 मई को ग्राम बड़े साजापली में न्यू भारती हॉस्पिटल द्वारा

212 Views

सरायपाली :न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली के द्वारा कल दिनांक 08 मई गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे से रात 08:00 बजे तक नि:शुल्क एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम बड़ेसाजापाली में किया गया है। शिविर में डॉक्टरों से परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच, हाइड्रोसील बवासीर हर्निया का जांच एवं परामर्श, महिलाओं के रोगों से संबंधित जांच, गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच एवं परामर्श निःशुल्क किया जाएगा। एवं इसके साथ ही कैंप में आए हुए मरीजों के सोनोग्राफी में 50% की विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी, इस शिविर में प्रमुख रूप से डॉ. मोहन राज एस.एन.एम.बी.बी.एस., एम.एस. जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन पूर्व सीनियर रेजिडेंट, एम्स रायपुर (छ.ग.),डॉ. रेनू वशिष्ट एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. कुलदीप वशिष्ट M.D., D.M.R.D., D.N.B. रेडियोड़ीअग्नोसिस, सीनियर रेडियोलॉजिस्ट, डॉ. जोसेफ डेविस M.B.B.S., D.A. विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ऐनेस्थेसियोलॉजिस्ट एवं साथी बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ एवं नर्स मरीजों की सुविधा के लिए उपस्थित रहेंगे। इस शिविर में न्यू भारती हॉस्पिटल द्वारा लोगों के बीमारियों की जांच नि:शुल्क दवाईयां ,स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *