धान विक्रय के बाद शेष रकबा का समर्पण करने पर जोर दें – कलेक्टर लंगेह
महासमुंद.कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों एवं आगामी आयोजनों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर लंगेह ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि धान खरीदी निरंतर जारी है और कुछ ही दिन शेष हैं। उन्होनें नोडल अधिकारियों को लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए अब केवल 3 दिन ही शेष रह गए हैं, जिन किसानों ने धान विक्रय कर लिया है और यदि रकबा शेष है तो उसे समर्पित कराएं। अंतर्राज्यीय एवं सभी जांच चौकियों में सतर्कता बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से संबंधित कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधित पर सीधे एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। कोचियों और राईस मिलर्स के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करते रहें। किसी भी तरह अवैध धान की खरीद बिक्री न हो। शिकायत पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करें।







Users Today : 8
Users Yesterday : 41