June 24, 2026 8:40 am

Home » छत्तीसगढ़ » दिव्यांगजनों और कर्मचारियों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला

दिव्यांगजनों और कर्मचारियों के हित में साय सरकार का बड़ा फैसला

106 Views

दिव्यांगों का 24.5 करोड़ का कर्ज माफ, 100 स्पेशल एजुकेटर की होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत अब 100 स्पेशल एजुकेटर की भर्ती की जाएगी। कैबिनेट में दिव्यांगजनों के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त व विकास निगम की बकाया ऋण राशि 24 करोड़ 50 लाख पांच हजार 457 मात्र रुपए एकमुश्त वापस किए जाने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम-2019 के प्रावधानों में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

स्कूलों में एजुकेटर के रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती

कर्मचारियों को वेतन के विरुद्ध अब अल्पावधि ऋण सुविधा

कैबिनेट की बैठक में शासकीय सेवकों की आकस्मिक वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वित्तीय संस्थाओं के माध्यम से वेतन के विरुद्ध अल्पावधि ऋण उपलब्ध कराने के संबंध में बैंकों-वित्तीय संस्थाओं से प्रस्ताव प्राप्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इस संबंध में आगे की कार्यवाही के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है। वित्त विभाग द्वारा प्रक्रिया में पात्र पाए जाने वाले बैंक-वित्तीय संस्था से संपादित किए जाने वाले एमओयू के प्रारूप का भी अनुमोदन किया गया।

अमिताभ जैन की विदाई, विकास शील का स्वागत

मंत्रिपरिषद की बैठक में मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमिताभ जैन को भावभीनी दी गई। वहीं, नवनियुक्ति मुख्य सचिव विकास शील (भारतीय प्रशासनिक सेवा 1994 बैच) का स्वागत किया गया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *