June 8, 2026 4:23 am

Home » स्वास्थ्य » अग्रवाल नर्सिंग होम में आज लगेगा विशेष दंत रोग एवं मुख कैंसर चिकित्सा शिविर, वरिष्ठ विशेषज्ञ करेंगे इलाज

अग्रवाल नर्सिंग होम में आज लगेगा विशेष दंत रोग एवं मुख कैंसर चिकित्सा शिविर, वरिष्ठ विशेषज्ञ करेंगे इलाज

7 Views

बसना।क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आज, 07 जून 2026 को मुंह एवं दांतों की गंभीर बीमारियों के इलाज और सर्जरी के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संचालित होगा, जिसमें देश के जाने-माने वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे।

वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच और इलाज

अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, शिविर में मरीजों की जांच और जटिल सर्जरी के लिए निम्नलिखित विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे:

डॉ. स्नेहल बंसोड़ (MDS): ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन तथा मुख कैंसर (ओरल कैंसर) विशेषज्ञ।

डॉ. अभिषेक अग्रवाल (BDS, MDS): रूट केनाल एवं डेंटल इम्प्लांट विशेषज्ञ।

इन गंभीर लक्षणों को न करें नजरअंदाज (मुख कैंसर के लक्षण):

चिकित्सकों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति में नीचे दिए गए लक्षण लंबे समय से दिख रहे हैं, तो उन्हें तुरंत जांच करानी चाहिए:

मुंह या जीभ में लंबे समय से छाले होना।

मुंह के भीतर लाल या सफेद रंग के चकत्ते पड़ना।

मुंह में किसी भी तरह की गठन (गांठ) होना।

मुंह का कम खुलना या मुंह में लगातार जलन होना।

शिविर में उपलब्ध प्रमुख सर्जरियां और सुविधाएं:

इस विशेष शिविर के दौरान दांतों के सामान्य इलाज के साथ-साथ कई जटिल समस्याओं की सर्जरी भी की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

मुख कैंसर (ओरल कैंसर) का उपचार।

चेहरे की चोट, विकृति और जबड़े के फ्रैक्चर का इलाज।

कटे-फटे होंठ एवं तालु (Cleft Lip & Palate) की सर्जरी।

मुंह खोलने में होने वाले दर्द/परेशानी और नाक के तिरछेपन का सुधार।

अत्याधुनिक तकनीक: अस्पताल में इलाज के लिए 3D Face CT Scan, डिजिटल एक्स-रे, डेंटल लेजर, डेंटल इम्प्लांट और फेशियल ट्रॉमा केयर जैसी एडवांस सुविधाएं उपलब्ध हैं।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *