September 28, 2026 3:40 am

Home » Uncategorized » आकाश महंती बने असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

आकाश महंती बने असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष

32 Views



पिथौरा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव पूर्व विधायक बसना देवेंद्र बहादुर के अनुशंसा पर जिलाध्यक्ष दिलीप जैन ने कांग्रेस संगठन के प्रति वर्षों से समर्पित एवं सक्रिय रूप से कार्य कर रहे आकाश महंती को असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ, पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की से कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है

ज्ञात हो आकाश महंती लंबे समय से कांग्रेस कमेटी के प्रति समर्पित रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में सहभागिता के साथ-साथ वे स्थानीय स्तर पर आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी सक्रिय रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निरंतर सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में आकाश महंती असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों, छोटे कामगारों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों सहित आम नागरिकों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने रखने और उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा और संगठन से जोड़ने की भी चुनौती रहेगी।

नियुक्ति पर आकाश महंती ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष द्वारकाधीश सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना उनका प्रयास रहेगा।

आकाश महंती की नियुक्ति पर प्रमुख रूप सेपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करण दीवान नरेंद्र सेन रंजीत कोसरिया अरविंदर छाबड़ा नंदू राजपूत कौशल रोहिल्ला आशु अग्रवाल मिनकू अजमानी कनक तिवारी प्रफुल राजपूत टेकु साहू स्वतंत्र पांडेय गोपाल पांडे गौतम साहू शैलू डड़सेना मनीष अग्रवाल तरुण पांडे युगल यादव चीनी पटेल पीलू सेन लक्ष्मण उजाला समेत अनेक कार्यकर्ताओ ने बधाई दी

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *