May 23, 2026 1:12 am

Home » स्वास्थ्य » ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 24 मई को जनरल एवं प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ.एस.कुमार देंगे परामर्श

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में 24 मई को जनरल एवं प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉ.एस.कुमार देंगे परामर्श

10 Views

सरायपाली:- मौसम में बदलाव और बढ़ते संक्रमण को देखते हुए क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान ‘ओम हॉस्पिटल’ द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में देश के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एस. कुमार (MBBS, DNB Medicine – जनरल मेडिसिन) अपनी सेवाएँ देंगे।

डॉ. कुमार आगामी 24 मई 2026, रविवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा, अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श की सुविधा भी दी जाती है।

निमोनिया के प्रति लापरवाही पड़ सकती है भारी

अस्पताल प्रशासन ने जागरूकता पोस्टर जारी करते हुए बताया कि निमोनिया फेफड़ों का एक गंभीर संक्रमण है, जिसमें हवा की थैलियों में सूजन और पस (कफ) भर जाता है। इसके कारण मरीज को सांस लेने में भारी तकलीफ होती है। डॉक्टर ने इसके मुख्य लक्षणों को पहचान कर तुरंत इलाज कराने की सलाह दी है:

मुख्य लक्षण:- तेज बुखार, लगातार खांसी (कफ के साथ या बिना), सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, अत्यधिक थकान व कमजोरी, और भूख न लगना, उल्टी या दस्त होना।

सरकारी योजनाओं का मिलेगा पूरा लाभ

गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए राहत की बात यह है कि ओम हॉस्पिटल में इलाज के लिए विभिन्न सरकारी और स्वास्थ्य योजनाओं को शामिल किया गया है:

आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध है।

बीजू कार्ड  धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की विशेष व्यवस्था है।

अस्पताल का पता और संपर्क सूत्र:-

 मुख्य शाखा:- ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)

 संपर्क नंबर:- 07725-299360, 83700-08558

अन्य शाखाएँ:-

1.रायपुर: एच.पी. पेट्रोल पंप के पास, महादेवघाट (संपर्क: 83700-08551)

2.जगदलपुर (बस्तर):हटा ग्राउंड के सामने (संपर्क: 8435908123)

3.बेहेसर (तिल्दा): खरोरा रोड (संपर्क: 7000374946, 9302734809

नोट: समय पर इलाज ही निमोनिया से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए दिए गए नंबरों पर तुरंत संपर्क करें।

>

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *