May 23, 2026 1:13 am

Home » रायपुर » खाद की कालाबाजारी के मामले में 5 दुकानदारों को नोटिस

खाद की कालाबाजारी के मामले में 5 दुकानदारों को नोटिस

43 Views

रायपुर.खरीफ सीजन से पहले किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद उपलब्ध कराने और नकली खाद व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में खाद विक्रय केंद्रों के औचक निरीक्षण अभियान कृषि विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है।

 

कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को जिले के विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेंड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केंद्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव और मेलाराम कृषि केंद्र दुमहानी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मेसर्स आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, पुष्पराज केशरवानी भटगांव, राहुल हार्डवेयर भटगांव और साहू खाद भंडार पवनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *