October 23, 2026 10:47 am

Home » Uncategorized » न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोग हुए लाभान्वित

न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोग हुए लाभान्वित

323 Views

सरायपाली.विगत दिनों 18 अप्रैल दिन शुक्रवार को न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श नि:शुल्क ग्राम पिरदा बाजारपारा में किया गया था। जिसमें विभिन्न लोगों के विशेषज्ञों द्वारा परामर्श, बीपी एवं शुगर जांच, हाइड्रोसील बवासीर हर्निया का जांच एवं परामर्श, महिलाओं के रोगों से संबंधित जांच, गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच एवं परामर्श निःशुल्क किया गया। इसके अतिरिक्त कैंप में आए हुए मरीजों के सोनोग्राफी में 50% की विशेष छूट भी दी गई थी, इस शिविर में प्रमुख रूप से डॉ.मोहन राज एस.एन.एम.बी.बी.एस., एम.एस. जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन पूर्व सीनियर रेजिडेंट, एम्स रायपुर (छ.ग.),डॉ. रेनू वशिष्ट एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ. कुलदीप वशिष्ट M.D., D.M.R.D., D.N.B. रेडियोड़ीअग्नोसिस, सीनियर रेडियोलॉजिस्ट, डॉ. जोसेफ डेविस M.B.B.S., D.A. विशेषज्ञ क्रिटिकल केयर मेडिसिन ऐनेस्थेसियोलॉजिस्ट एवं अस्पताल के नर्स एवं स्टाफ पूर्ण रूप से सहायता के लिए उपलब्ध थे इसके अलावा 300 लोगों ने नि:शुल्क जांच एवं परामर्श के साथ-साथ न्यू भारती हॉस्पिटल में एडमिट कर पूर्ण रूप से नि:शुल्क इलाज किया गया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *