September 4, 2026 9:23 am

Home » Uncategorized » पिथोरा में 6 सितंबर को मनेगा पहला ‘एतवारी तिहार’, ढेलवा डोंगरी में होगी विशेष पूजा-अर्चना

पिथोरा में 6 सितंबर को मनेगा पहला ‘एतवारी तिहार’, ढेलवा डोंगरी में होगी विशेष पूजा-अर्चना

10 Views



*कृषि, निर्माण और ढुलाई कार्य रहेंगे पूरी तरह बंद; उल्लंघन पर समाज करेगा कार्रवाई*


पिथोरा। ग्राम सभा शीतला समाज की बैठक अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 6 सितंबर (रविवार) को नगर में पहला ‘एतवारी तिहार’ पारंपरिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर ढेलवा डोंगरी में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न की जाएगी।
ग्राम सभा शीतला समाज पिथोरा के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्व की गरिमा और परंपरा को बनाए रखने के लिए समाज द्वारा दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। एतवारी तिहार के दिन क्षेत्र में सभी प्रकार के किसानी कार्य, राजमिस्त्रियों के निर्माण कार्य तथा ट्रैक्टर व अन्य वाहनों से रेत, गिट्टी एवं मुरूम की ढुलाई पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यदि कोई भी व्यक्ति इन नियमों की अवहेलना करता पाया गया, तो उस पर ग्राम सभा शीतला समाज द्वारा उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि दूसरा एतवारी 13 सितंबर को खार पूजा विधिवत संपन्न की जाएगी, वहीं 20 सितंबर को शीतला मंदिर परिसर में भव्य राम सत्ता एवं भगवान सत्यनारायण कथा का आयोजन होगा। इसके साथ ही पोला त्यौहार के पूर्व रात्रि में ग्राम बैगाओं द्वारा गरबचरू पूजा संपन्न की जाएगी।

बैठक में समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा, सचिव इन्द्रेश्वर सिन्हा, सहसचिव विक्की सलूजा, उपाध्यक्ष माखन सिन्हा, लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, गोपाल शर्मा, रविन्द्र निषाद, कोषाध्यक्ष विजय दीक्षित, सह कोषाध्यक्ष तरुण निषाद उपस्थित रहे।
इसके साथ ही संरक्षक शिवशंकर पटनायक, सोहन लाल निर्मलकर, निर्मल मंडल, पंचराम यादव, बजरंग अग्रवाल, लीलाधर डडसेना, पुहुप लाल तारक तथा बैगा पुजारी मूलचंद ठाकुर बैगा, सहायक बैगा अशोक सिन्हा और सहायक बैगा चंद्रपाल तारक सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

शीतला समिति के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा ने समस्त नागरिकों व सामाजिक बंधुओं से तय तिथियों के कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने तथा नियमों का पालन कर पर्व को सफल बनाने का आग्रह किया है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *