May 24, 2026 12:50 am

Home » Uncategorized » पेट्रोल ₹120 पार होने का खतरा, बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसानों की टूटेगी कमर: डॉ. शिवकुमार डहरिया

पेट्रोल ₹120 पार होने का खतरा, बढ़ती कीमतों से आम जनता और किसानों की टूटेगी कमर: डॉ. शिवकुमार डहरिया

25 Views

आरंग/रायपुर.छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महज 9 दिनों के भीतर तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ना आम आदमी, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर सीधा आर्थिक हमला है।

9 दिनों में 3 बार बढ़े दाम, रायपुर में पेट्रोल ₹105 के पार

डॉ. डहरिया ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 15 मई और 19 मई के बाद शनिवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद रायपुर में पेट्रोल 105 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है, जबकि डीजल करीब 98 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिलासपुर और सरगुजा समेत अन्य जिलों में भी हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति रही, तो जल्द ही पेट्रोल ₹120 प्रति लीटर के पार पहुंच जाएगा।

‘महंगे डीजल’ से चौतरफा मार: खेती से लेकर राशन तक होगा महंगा

पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी कि ईंधन के दाम बढ़ने का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका चौतरफा असर पड़ेगा:

किसानों पर अतिरिक्त बोझ: डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और सिंचाई पंप चलाने की लागत बढ़ेगी। खाद-बीज की किल्लत झेल रहे किसानों की उत्पादन लागत भारी बढ़ जाएगी।

दैनिक वस्तुएं होंगी महंगी: मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से फल, सब्जियां, राशन, सीमेंट और लोहा जैसी जरूरी चीजें महंगी हो जाएंगी।

आम आदमी की जेब पर असर: रिवहन खर्च बढ़ने से बस, ऑटो और स्कूल वैन के किराए में बढ़ोतरी तय है।

टैक्स में राहत दे सरकार: डॉ. डहरिया

डॉ. डहरिया ने कहा कि एक तरफ आम जनता की आय नहीं बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतें महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स में तुरंत कटौती कर जनता को बड़ी राहत दे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *