बसना। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में 9 सितंबर 2026 को रक्त संबंधी विकारों एवं ब्लड कैंसर से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में डॉ. अदम्य गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologist, Bone Marrow Transplant & CAR-T Expert) मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श प्रदान करेंगे। यह चिकित्सा सेवा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों के अनुसार:-
शिविर में खून की कमी
बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता
प्लेटलेट्स की कमी
WBC की कमी
सिकलीन
थैलेसीमिया तथा ब्लड कैंसर (AML, CML) जैसी रक्त संबंधी समस्याओं के लिए जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
अस्पताल में आधुनिक लैब सुविधा, अनुभवी चिकित्सकों की विशेषज्ञ परामर्श सेवा तथा मरीजों की व्यक्तिगत देखभाल एवं उपचार संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।
स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ)
संपर्क: 7770868473, 7773086100, 8461811000
नोट: गंभीर या लंबे समय से चल रही रक्त संबंधी समस्या वाले मरीज विशेषज्ञ से समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए शिविर में संपर्क कर सकते हैं।






Users Today : 34
Users Yesterday : 29