राष्ट्रीय वयस्क स्काउटिंग गाइडिंग समिति में इंदरजीत सिंग खालसा सदस्य मनोनीत

सरायपाली.भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ के के खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा को राष्ट्रीय वयस्क स्काउटिंग एंड गाइडिंग समिति का मानद सदस्य मनोनीत किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगी। राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा 10 जुलाई 2026 को जारी पत्र के अनुसार यह समिति संगठन के कार्यक्रम विकास, प्रशिक्षण, युवा सहभागिता, वयस्क संसाधन प्रबंधन सुरक्षा, वित्त, सदस्यता वृद्धि, साझेदारी एवं समग्र संगठनात्मक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर राष्ट्रीय मुख्यालय को सहयोग प्रदान करेगी। इंदरजीत सिंग खालसा की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ राज्य स्काउट्स एंड गाइड्स के लिए गौरव का विषय है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की भागीदारी एवं भूमिका और सशक्त होगी। इंदर जीत सिंग खालसा की राज्य मुख्य आयुक्त बनने के बाद दूधली जिला बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के सफल आयोजन को देखते हुये यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छग को एक नई पहचान मिलेगी। उनकी इस नियक्ति पर राज्य एवं जिला संगठन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई प्रेषित की है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 70