October 2, 2026 5:23 am

Home » स्वास्थ्य » लगातार खांसी हो सकती है टीबी का संकेत, श्री श्याम हॉस्पिटल में कराएं समय पर जांच

लगातार खांसी हो सकती है टीबी का संकेत, श्री श्याम हॉस्पिटल में कराएं समय पर जांच

15 Views

भंवरपुर :बदलते मौसम और स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही के कारण टीबी (तपेदिक) के मामले गंभीर रूप ले सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर द्वारा जनहित में टीबी के लक्षणों को पहचानने और समय पर इलाज कराने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों का कहना है कि सही समय पर जांच और नियमित इलाज से टीबी का पूर्ण उपचार संभव है।

2 हफ्ते से ज्यादा खांसी को न करें नजरअंदाज

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को लगातार 2 हफ्ते या उससे अधिक समय से खांसी बनी हुई है, तो उसे सामान्य समझकर टालने की भूल न करें।

टीबी के प्रमुख लक्षण:

लगातार खांसी आना  

बलगम आना या बलगम में खून दिखना  

सीने में दर्द की शिकायत  

हल्का बुखार रहना या रात में पसीना आना  

अचानक वजन कम होना  

भूख कम लगना  

विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श:

श्री श्याम हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. राजश्री (MBBS, MD Medicine) प्रतिदिन मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध हैं।

परामर्श समय: प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

स्थान: श्री श्याम हॉस्पिटल, सरायपाली रोड, भंवरपुर

संपर्क नंबर: 7772056711, 7772056655

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *