August 28, 2026 10:54 am

Home » सरायपाली » शासकीय हाई स्कूल रोहिना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

शासकीय हाई स्कूल रोहिना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

23 Views

राखी सजाओ प्रतियोगिता में जमुना और मूर्ति कला में राहुल चौहान ने बाजी मारी

सरायपाली.शासकीय हाई स्कूल रोहिना में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर ‘राखी सजाओ प्रतियोगिता’ एवं ‘मूर्ति बनाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

राखी सजाओ प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान जमुना राणा छठवीं, द्वितीय स्थान मानसी यादव छठवीं, तृतीय स्थान पर ज्योति नायक आठवीं रही।

मूर्ति कला प्रतियोगिता प्रथम स्थान राहुल चौहान आठवीं रहा। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

सहपाठी भाइयों की कलाई पर सजा रक्षासूत्र

प्रतियोगिताओं के समापन के पश्चात सभी छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों की आरती की, उनके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके बाद भाइयों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया, जिससे पूरे विद्यालय परिसर में प्रेम और सद्भाव का वातावरण बन गया।

  शिक्षकों ने सुनाए पौराणिक प्रसंग

इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल ने रक्षाबंधन के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को बताया कि यह पर्व केवल धागे का नहीं, बल्कि विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। विद्यालय के व्याख्याता क्रांति कुमार साहू एवं शिक्षक अनिल कुमार पटेल ने रक्षाबंधन क्यों मनाया जाता है, इससे जुड़ी विभिन्न ऐतिहासिक और पौराणिक कथाएं बच्चों को सुनाईं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय हाई स्कूल ढूटीकोना के प्राचार्य श्याम कुमार भोई उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश कमार, हाराधन चौधरी, लीला पटेल कन्हैया बरिहा आदि का योगदान रहा।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *