October 24, 2026 5:36 am

Home » छत्तीसगढ़ » सोने की कीमत 2,200 रुपये बढ़ी, चांदी में 2,000 गिरावट

सोने की कीमत 2,200 रुपये बढ़ी, चांदी में 2,000 गिरावट

120 Views

नई दिल्ली। आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा खरीदारी से दिल्ली सराफा बाजार में सोना शुक्रवार को 2,200 रुपये महंगा होकर 1,25,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। हालांकि, चांदी की कीमतों में 2,000 रुपये की गिरावट रही और यह 1.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। बृहस्पतिवार को सोना 1,22,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, रुपये में गिरावट के कारण सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने में तेजी दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई महत्वपूर्ण बैठक काफी हद तक सकारात्मक रही, लेकिन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच दीर्घकालिक प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंताए कम नहीं हुई हैं। इस अनिश्चितता ने सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को फिर से बढ़ा दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 4,003.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। एजेंसी

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *