September 4, 2026 9:31 am

Home » Uncategorized » पिथौरा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

पिथौरा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

134 Views

पिथौरा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की भव्य तैयारी, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पिथौरा। नगर के बागड़पारा (वार्ड क्रमांक 13/14) में सर्व यादव समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जारी कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, 04 सितंबर (शुक्रवार) को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके अगले दिन 05 सितंबर (शनिवार) को नगर में भव्य शोभायात्रा व रैली निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्य आकर्षण का केंद्र मटकी फोड़, दही लूट और राउत नाचा की मनमोहक प्रस्तुतियां रहेंगी। गाजे-बाजे और भक्तिमय माहौल में निकलने वाली यह शोभायात्रा बागड़पारा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।
इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सर्व यादव समाज पिथौरा के भोलाराम यादव, लखनऊ यादव, मुकेश यादव, महेत्तर यादव, लखन यादव, ह्रदयराम यादव, कृष्ण कुमार यादव, राजकुमार यादव, रेखा राम यादव, सुखदेव यादव, रितेश यादव, राजा यादव, बलराम यादव सहित समस्त यादव बंधु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *