
43 विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

परंपरा, प्रतिभा और सामाजिक सद्भाव का दिखा संगम
मां रामचंडी की पूजा-अर्चना से हुआ समारोह का शुभारंभ



बसना। बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज, संभाग रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में आरंगी शाखा सभा के अंतर्गत ग्राम बम्हनी में ऐतिहासिक एवं पारंपरिक नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सरायपाली, बसना, पिथौरा, रायपुर सहित विभिन्न अंचलों से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। इस अवसर पर शिक्षा, चिकित्सा, खेल, प्रशासन, सामाजिक सेवा, कृषि, व्यापार, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले 43 विशिष्ट प्रतिभाओं एवं समाजजनों का सम्मान किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विजयपुर, ओडिशा के विधायक सनत कुमार गड़तीया थे। अध्यक्षता कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक हरिचरण प्रधान एवं व्यासदेव भोई, महामंत्री मथामणी बढ़ाई, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, पदमपुर ओडिशा से जोगेंद्र भोई, सोनपुर जिलाध्यक्ष मुरली विस्वाल, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष संगीता गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रवीण भोई, मुरली प्रधान, चित्रसेन प्रधान, संभागीय सचिव मोहन साहू, ललित साहू, रंकमणी प्रधान, कार्यकारिणी सदस्य किशोर कुमार भोई, विशेष आमंत्रित सदस्य सुवर्धन प्रधान, गोवर्धन साहू, आंचलिक अध्यक्ष बसना भोजराज प्रधान, सरायपाली अध्यक्ष प्रदीप साहू, रायपुर राधेश्याम प्रधान, पिथौरा षडानन भोई, महिला प्रकोष्ठ संरक्षक मंदाकिनी साहू, संभागीय महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई, विधिक सलाहकार दिलीप भोई, प्रवक्ता देवेन्द्र भोई, कमलेश साहू, प्रदेश पदाधिकारी सुधीर प्रधान, भाग्येश साहू, सामाजिक अंकेक्षण नंदलाल प्रधान, सलाहकार संतोष साहू, सुभाष प्रधान, त्रिलोचन प्रधान सहित समस्त शाखा सभा सभापति, आंचलिक पदाधिकारी एवं समाज के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मां रामचंडी की पूजा से हुआ शुभारंभ
समारोह का शुभारंभ मां रामचंडी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद हाई स्कूल पथरला की बालिकाओं ने स्वागत गीत एवं मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। शाखा सभा आरंगी के सभापति हजारुलाल प्रधान, उपसभापति हृदयानंद प्रधान, सचिव शिशुपाल प्रधान एवं सहसचिव नीलमणी बारीक कोषाध्यक्ष मथामणी प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया।
बसना आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान एवं संभागीय महामंत्री मथामणी बढ़ाई ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि गढ़तीया ने कहा कि पश्चिम ओड़िसा और यहाँ का इतिहास एक जैसा रहा है, यहाँ की कला संस्कृति भी एक जैसी है। हमारा कोलता समाज एक परिश्रमी समाज है। आर्थिक रूप से समृद्ध समाज है। यह समाज गाँव बसा कर दूसरों को रोजगार देने वाला समाज है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में गिरधारी साहू ने कहा कि बम्हनी में आयोजित यह 23वां नुआखाई मिलन समारोह सामाजिक परंपराओं के संरक्षण और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने वाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि जिन प्रतिभाओं और विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जा रहा है, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी। सभा को संरक्षक हरिचरण प्रधान, संगीता गुप्ता, मुरली विस्वाल, प्रेमलता भोई, आदि वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक जाति भाई-बहन को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता के माध्यम से ही समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इन प्रतिभाओं एवं समाजजनों का हुआ सम्मान*
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें दसवीं बोर्ड टॉपर परीरानी प्रधान, रेणुका प्रधान, सिद्धिमयी साहू, टिशा साहू, दसवीं सीबीएसई टॉपर अन्वेषा प्रधान, कोमल बारिक, 12वीं बोर्ड की गीतिका प्रधान एवं मीनाक्षी प्रधान, केंद्रीय बोर्ड की नेहा साहू एवं हर्षा प्रधान, नीट उत्तीर्ण मयंक साहू, योगेंद्र बारीक एवं आकाश प्रधान, पीएससी चयनित हितेश कुमार भोई, विश्वविद्यालय टॉपर रेणुका बारिक, बनिता प्रधान एवं अंकिता भोई, पीएचडी धारक डॉ. अंकित भोई एवं डॉ. उमाकांत प्रधान
राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी वेदांत प्रधान, अभिनव साहू, उपेंद्र प्रधान, इशिका साहू, वंशिका भोई, श्रीकांत भोई, नीतू प्रधान, अनन्या प्रधान शामिल थे।
इसी क्रम में उत्कृष्ट शिक्षक कमलेश साहू, कृषक डोलामणी साहू, व्यापारी प्रदीप साहू, युवा सामाजिक कार्यकर्ता कविराज साहू, पर्यावरणविद् सुवर्धन प्रधान, मैकेनिक सुरेश साहू, महिला कार्यकर्ता पुष्पांजलि प्रधान, सभापति सुरेंद्र साहू, चिकित्सक डॉ. प्रदीप विशाल, वादक अखिलेश प्रधान, गायक विजय प्रधान, पुलिस सेवा से प्रसन्न स्वाईं, सैनिक विनोद स्वाईं, सामाजिक कार्यकर्ता बृजभानु साहू, कर्मचारी नयन कुमार प्रधान, उत्कृष्ट सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम बारिक, उत्कृष्ट गायक तेज कुमार प्रधान तथा उत्कृष्ट संयुक्त परिवार के लिए लखन लाल प्रधान का सम्मान किया गया।
इसके अलावा आरंगी शाखा सभा के विशिष्ट जनों को भी सम्मानित किया गया।
बुजुर्गों के चरणों में झुके सिर, भावुक हुआ माहौल
समारोह का सबसे भावुक क्षण उस समय आया, जब समाज के लोगों ने वरिष्ठजनों के समक्ष मुड़िया मारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। नई पीढ़ी द्वारा सामाजिक परंपरा के इस आत्मीय निर्वहन ने पूरे वातावरण को भावुक कर दिया। इसके बाद सभी ने सामूहिक भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।
समारोह के सफल आयोजन के लिए कुल कार्यकारिणी सभा ने शाखा सभा आरंगी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इनका रहा विशेष योगदान
आयोजन को सफल बनाने में सरायपाली आंचलिक उपाध्यक्ष जयंत बारीक, सचिव भूपेंद्र भोई, रामचंडी सेवा समिति अध्यक्ष रामलाल साहू, कर्मचारी प्रकोष्ठ से सूर्यकांत बारीक, अशोक साहू, अश्विनी बारीक, महेश नायक तथा महिला प्रकोष्ठ से मीना साहू, सुजाता साहू, अलका साहू एवं पद्मिनी भोई सहित समाज के बसना आंचलिक पदाधिकारी, आरंगी शाखा सभा से संतलाल प्रधान जाड़ामुडा, हेमकुमार गडतिया पथरला, उमेश कुमार प्रधान बम्हनी, सुभाष कुमार साहू युवा प्रकोष्ठ, लखेश्वर भोई झारमुडा, दिनेश प्रधान एवं धर्मेंद्र प्रधान, पिताम्बर प्रधान,सुरेश बारिक, बोधराम बम्हनी, अशोक प्रधान खम्हन,अलेख प्रधान पथरला, विरेन्द्र कुमार प्रधान ताला, जयदेव प्रधान आरंगी, सौदामिनी प्रधान एवं अन्य कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सचिव ललित साहू ने एवं आभार व्यक्त शिशुपाल प्रधान ने किया उक्त जानकारी संभागीय मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।





Users Today : 58
Users Yesterday : 34