November 13, 2026 5:44 am

Home » सरायपाली » बाइक रैली से लेकर सामाजिक अभिनंदन तक, विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन धूमधाम से मना

बाइक रैली से लेकर सामाजिक अभिनंदन तक, विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन धूमधाम से मना

9 Views

घंटेश्वरी मंदिर से निकली युवा कांग्रेस की रैली, सरपंच संघ से लेकर विभिन्न समाजों ने किया स्वागत

सरायपाली। विधायक चातुरी नंद का जन्मदिन गुरुवार को सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में उत्साह और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से देर शाम तक नगर में बधाई देने और स्वागत-अभिनंदन का सिलसिला चलता रहा। सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाजों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे दिन चले आयोजनों में युवा कांग्रेस की बाइक रैली विशेष आकर्षण रही।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घंटेश्वरी मंदिर से भव्य बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। नगर के विभिन्न मार्गों से निकली रैली में कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की एकजुटता देखने को मिली। बाइक रैली ने जन्मदिन के आयोजन को उत्सवी रंग दे दिया।

जनपद पंचायत के पास सरपंच संघ ने किया स्वागत

सरपंच संघ सरायपाली ने जनपद पंचायत के समीप स्वागत समारोह आयोजित किया। संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विधायक का अभिनंदन कर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान ग्रामीण विकास और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा का माहौल रहा।

अग्रसेन चौक में मुतवल्ली अब्दुल नईम लखनी के नेतृत्व में विभिन्न लोगों ने विधायक का स्वागत किया। वहीं जयस्तंभ चौक में चौहान सेना ने कार्यक्रम आयोजित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इन आयोजनों में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की झलक दिखाई दी।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी जताया उत्साह

वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आत्मीय अभिनंदन किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस के सदस्यों ने भी स्वागत समारोह आयोजित किया। विधायक कार्यालय में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और शुभकामनाएं देकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर विधायक भावुक नजर आईं।

आदिवासी, कलार और साहू समाज के प्रतिनिधियों ने भी विधायक कार्यालय पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रखर शर्मा और उनके परिवारजनों ने भी आत्मीय स्वागत कर बधाई दी।

जनता का प्यार ही सबसे बड़ी पूंजी : चातुरी नंद

जन्मदिन पर मिले स्नेह और शुभकामनाओं से अभिभूत विधायक चातुरी नंद ने सभी सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *