May 17, 2026 11:57 am

Home » सरायपाली » खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 52 वाहनों से 2.40 लाख शमन शुल्क वसूला

खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 52 वाहनों से 2.40 लाख शमन शुल्क वसूला

366 Views

सरायपाली। परिवहन मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के तहत खम्हारपाली चेकपोस्ट में बसों एवं अन्य वाहनों की सघन जांच अभियान लगातार जारी है। प्रभारी अधिकारी विष्णु ठाकुर के नेतृत्व में विशेष रूप से अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर संचालित बसों की बारीकी से जांच की जा रही है। इस दौरान बसों के परमिट, नियमानुसार मोटरयान कर, यात्री सूची सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सूक्ष्म परीक्षण किया जा रहा है।

जांच के दौरान यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर चलने वाली बसों के आगे एवं पीछे स्पष्ट रूप से “अखिल भारतीय पर्यटन यान” अंकित हो। जिन वाहन मालिकों एवं चालकों द्वारा इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है, उन्हें तत्काल निर्देश देकर नियमों का अनुपालन कराने की हिदायत दी जा रही है। परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार, चालू माह में अखिल भारतीय पर्यटक परमिट पर संचालित 14 बसों पर कार्रवाई करते हुए 68 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल कर शासन के खाते में जमा कराया गया है। साथ ही, बार-बार परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों को परमिट निलंबन की चेतावनी भी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त स्पेशल परमिट एवं अस्थायी परमिट पर चलने वाली बसों की भी जांच की जा रही है। इस क्रम में 44 स्पेशल परमिट एवं अंतर्राज्यीय मंजिली बसों पर कार्रवाई करते हुए 1 लाख 72 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। अब तक कुल 52 बसों पर कार्रवाई कर 2 लाख 40 हजार रुपये का शमन शुल्क शासन के खाते में जमा कराया जा चुका है।

चेकपोस्ट में बसों के साथ-साथ मालवाहक वाहनों की भी निरंतर जांच की जा रही है। मोटरयान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा शासन से निर्धारित राजस्व लक्ष्य की पूर्ति हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जांच अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित गति से वाहन चलाने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की समझाइश दी जा रही है। आगामी जनवरी माह में प्रस्तावित सड़क सुरक्षा माह को ध्यान में रखते हुए वाहन चालकों को विशेष रूप से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की जा रही है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *