October 7, 2026 3:34 am

Home » सरायपाली » आंगनबाड़ी केंद्र में सजा आंगन, पालकों से हुआ सीधा संवाद

आंगनबाड़ी केंद्र में सजा आंगन, पालकों से हुआ सीधा संवाद

28 Views

आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य पर चर्चा, मुनगा का पौधा रोपकर दिया संदेश

सरायपाली। ग्राम गनियारी के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के पालकों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और मितानिनों ने भाग लेकर आंगनबाड़ी की गतिविधियों और बच्चों के बेहतर विकास पर चर्चा की।

कार्यक्रम में सेक्टर सुपरवाइजर ज्योति दास मानिकपुरी, मुख्य अतिथि दयाराम पटेल, उपसरपंच जानकी बाई कोयल, श्याम सुंदर पटेल, पंच ब्रज कुमारी पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिवेणी ठाकुर, सहायिका हेमकुमारी दीवान, मितानिन रामायण दीवान सहित कृष्णा कुमारी पटेल, मंजू यादव, छाया यादव, उत्तरा सागर, सव्या पटेल, लक्ष्मी पटेल और सुकांती बरिहा मौजूद रहीं।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं के लिए पोषणयुक्त आहार की जानकारी दी। बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान संतुलित भोजन मिलने से बच्चे को कुपोषण से बचाने में मदद मिलती है। स्वास्थ्य विभाग ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और शासन की विभिन्न योजनाओं से ग्रामीणों को अवगत कराया।

मुनगा का पौधा रोपकर दिया पोषण का संदेश

‘हर घर मुनगा पेड़’ अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में मुनगा का पौधा लगाया गया। इसके बाद अतिथियों, पालकों और ग्रामीणों के बीच खुर्सी दौड़ प्रतियोगिता हुई। विश्वकर्मा ने प्रथम और पुष्पा राव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। आंगनबाड़ी सहायिका तथा गर्भवती और शिशुवती माताओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने आंगनबाड़ी केंद्र और ग्रामीणों के बीच संवाद को मजबूत करने का काम किया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *