October 10, 2026 4:12 am

Home » सरायपाली » रामचंडी दिवस में आमंत्रित करने कोलता समाज का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

रामचंडी दिवस में आमंत्रित करने कोलता समाज का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिला

37 Views

सरायपाली। आगामी 24 अक्टूबर को गढ़ फुलझर में आयोजित रामचंडी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने कोलता समाज का एक प्रतिनिधि मंडल बसना विधायक डॉ सम्पत अग्रवाल के साथ उनसे मुलाकात कर आने का न्योता दिया। उन्होंने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आने की सहमति भी प्रदान की। संरक्षक हरिचरण प्रधान ने बताया कि सरायपाली, बसना एवं पिथोड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत कोलता समाज की आराध्य देवी माँ रामचंडी प्राचीन फुलझर राज्य के ऐतिहासिक गढ़ के शिखर पर विराजित हैं। कोलता समाज द्वारा आश्विन मास के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन रामचंडी दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन कोलता समाज का एक वृहद सामाजिक एवं धार्मिक समारोह आयोजन होता आ रहा है। शारदीय नवरात्रि के पश्चात माँ रामचंडी की विशेष पूजा अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होता है जिसमें छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा क्षेत्र के कोलता समाज के लोग शामिल होते हैं। इस दिन मनोकामना लेकर दूर-दूर से कोलता समाज सहित दीगर समाज के लोग मां के दरबार में माथा टेकने पहुँचते हैं। इस दिन महाभंडारा का आयोजन होता है। फुलझर अंचल ओड़िया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का संगम स्थल है। यहाँ छत्तीसगढ़ की धरती पर उड़िया संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। अध्यक्ष गिराधारी साहू ने बताया कि पिछले वर्ष रामचंडी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आने वाले थे मगर प्रतिकुल मौसम की वजह से नहीं आ पाए मगर इस वर्ष मुख्यमंत्री महोदय रामचंडी दिवस में शामिल होने प्रतिनिधि मंडल को अश्वस्त किए हैं। प्रतिनिधि मंडल में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष

गिरधारी साहू, संरक्षक द्वय हरिचरण प्रधान , व्यासदेव भोई, उपाध्यक्ष चित्रसेन प्रधान, सचिव मोहनलाल साहू, सदस्य सुवर्धन प्रधान, बसना आंचलिक सभा अध्यक्ष भोजराज प्रधान गिधली सभापति संजय भोई शामिल थे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *