June 21, 2026 1:25 pm

Home » Uncategorized » ठाकुरदिया कला मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न

ठाकुरदिया कला मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न

36 Views

अंतराष्ट्रीय योग दिवस सफलता पूर्वक सम्पन्न
पिथौरा-शासकीय पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला ठाकुरदिया कला के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षकों,स्कूली बच्चों ,सरपंच एवं पालकों की उपस्थिति में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षित शिक्षक मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा पवनमुक्तासन, बाल आसान, वज्र आसान, भुजंगासन, तितली आसान,अनुलोम विलोम, कपाल भारती,भ्रामरी, ॐ उच्चारण, पद्मासन,ध्यान जैसे योग क्रिया उत्साह पूर्ण माहौल में कराया गया।इस दरम्यान सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक छबिराम पटेल, प्रायमरी स्कूल प्रधान पाठक श्रीमती कुसुमलता कुर्रे,हिरेंद्रकुमार दीवान आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मंटोरी दीवान , कलश राम चौहान सहित पालक गण उपस्थित रहे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *