September 26, 2026 3:28 am

Home » सरायपाली » 27 सितंबर को होगा प्रसारण, गुरमत ज्ञान और सिख इतिहास से जुड़े सवालों के देंगी जवाब

27 सितंबर को होगा प्रसारण, गुरमत ज्ञान और सिख इतिहास से जुड़े सवालों के देंगी जवाब

27 Views

सरायपाली की प्रिया कौर सलूजा पहुंचीं टीवी क्विज शो ‘आओ बनिए गुरसिख प्यारा’ में 

सरायपाली। सरायपाली की प्रिया कौर सलूजा टीवी क्विज शो ‘आओ बनिए गुरसिख प्यारा’ के नए सीजन में नजर आएंगी। गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी, रांची द्वारा आयोजित चयन परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उनका चयन कार्यक्रम के लिए हुआ है। कार्यक्रम का प्रसारण रविवार 27 सितंबर को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा।

गृहिणी प्रिया कौर सलूजा को गुरबाणी गायन, गुरबाणी पाठ, कीर्तन, खाना बनाना और पढ़ने का शौक है। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय से एम.कॉम में प्रथम दस स्थानों में स्थान हासिल किया है। उनके पिता दलजीत सिंह होरा और माता मंजीत कौर होरा हैं। उनके पति मंजीत ढाबा के संचालक और व्यवसायी हैं।

प्रिया कौर सलूजा ने बताया कि सरायपाली के कई लोग पहले इस कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं, जिनसे उन्हें प्रेरणा मिली। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम की तैयारी शुरू की और गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी, रांची की चयन परीक्षा में सफलता हासिल की।

उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में दूसरों के लिए प्रेरणा बनना है। सिख समुदाय में भी प्रतिभाओं के लिए कई अवसर हैं और अपनी क्षमताओं का उपयोग कर आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने गुरमत मूल्यों, सिख इतिहास और विरासत की जानकारी देने के लिए गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी की टीम के प्रति आभार जताया।

गुरमत ज्ञान सेवा सोसाइटी, रांची की चयन परीक्षा और क्विज में सफलता के बाद प्रिया कौर सलूजा को टीवी कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला है। संस्था द्वारा रांची, हजारीबाग, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, झुमरी तिलैया, बोकारो, गिरिडीह सहित विभिन्न राज्यों से प्रतिभागियों का चयन किया गया है।

चयन परीक्षा की संयोजक चरणजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रिया कौर सलूजा की सहभागिता 27 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्रसारित होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम देखने और प्रिया कौर सलूजा का उत्साह बढ़ाने की अपील की।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *