October 6, 2026 4:22 am

Home » रायपुर » गांधी जयंती पर रायपुर में गूंजा सर्वधर्म प्रार्थना का संदेश, 10 हजार स्काउट-गाइड ने दिया एकता और सद्भाव का परिचय

गांधी जयंती पर रायपुर में गूंजा सर्वधर्म प्रार्थना का संदेश, 10 हजार स्काउट-गाइड ने दिया एकता और सद्भाव का परिचय

16 Views

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की अध्यक्षता में हुआ भव्य आयोजन

राज्य मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और ‘प्रयास’ व ‘तरुण्य वार्ता’ पत्रिकाओं का विमोचन

रायपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय, रायपुर द्वारा 2 अक्टूबर 2026 को स्व. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में भव्य सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 10 हजार स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर शामिल हुए।

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष  गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राज्यसभा सांसद एवं राज्य उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त  इंदरजीत सिंग खालसा के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल साहू, बीज निगम अध्यक्ष  चंद्रहास चंद्राकर, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, वनस्पति पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों सहित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत स्कार्प पहना कर किया गया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं का सामूहिक गायन किया गया। इस आयोजन ने संदेश दिया कि धर्म, भाषा और संस्कृति की विविधताओं के बावजूद मानवता, सेवा और परस्पर सम्मान ही समाज को एक सूत्र में बांधने की वास्तविक शक्ति हैं।

राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा ने कहा कि पिछले एक वर्ष में छत्तीसगढ़ में स्काउटिंग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। स्काउटिंग को आधुनिक समय की आवश्यकताओं से जोड़ते हुए संगठन ने डिजिटल क्षेत्र में भी कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट तैयार की गई है, जिससे संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों और सूचनाओं को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहायता मिलेगी।

 

मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति सभी के कल्याण और मंगलकामना की भावना पर आधारित है। हमारी परंपरा ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ का संदेश देती है। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा शिविरों और कार्यक्रमों के समापन पर सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित करने की परंपरा इसी भावना को साकार करती है।

उन्होंने स्काउट-गाइड विद्यार्थियों से स्वयं अनुशासित रहने तथा अपने आचरण से दूसरों को भी अनुशासन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक स्काउट गाइड, से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। साथ ही स्काउटिंग की प्रतिज्ञा एवं नियमों को जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। शिक्षा मंत्री ने सफल आयोजन के लिए राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही साकार हो सकता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

समारोह के दौरान भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही संगठन की प्रथम वार्षिक पत्रिका ‘प्रयास’ का भी विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में बौद्ध धर्म से भीक्खु एस धम्मसेवक थेरो, हिंदू धर्म से आचार्य पंडित सच्चिदानंद तिवारी, सिख धर्म से हरकिशन सिंह राजपूत, जैन धर्म से अभय कुमार भंसाली एवं ईसाई धर्म से डॉ जॉन पोनेरो एवं छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा आदि धर्मगुरुओं एवं उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों के नेतृत्व में उपस्थित स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली। प्रतिभागियों ने स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी  शैलेन्द्र मिश्रा, राज्य संगठन आयुक्त (स्का.)  अमित क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त (गा.) श्रीमती जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्का.) डॉ पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गा.) श्रीमती सरिता पांडे, सर्व श्री कमलेश साहू, अवधेश विश्वकर्मा, भोपाल कुम्हार, दिलीप पटेल, किरण चंद्राकर, मितेन गणवीर, रघुनं यादव, भावेश चंद्राकर, अभय सिंह, सुषमा राठौर, रेणुका वर्मा, रुखसार, प्रतिभा, वजीर खान, भावेश, ललित, महेंद्र शर्मा, नरेश, रवि आदि का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन  जगदीश साहू एवं श्रीमती भारती दुबे ने किया एवं संयुक्त सचिव श्रीमती वीना यादव ने आभार व्यक्त करते हुये अतिथियों, धर्मगुरुओं, आयोजन समिति, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रदेशभर से पहुंचे सभी स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *